महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा के स्वागत में उमडा सिंधी समाज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। इस गौरवमयी शोभायात्रा का शक्तिनगर कॉर्नर पर श्री झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं सिंधी समाज द्वारा श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूर्व राज्य मंत्री एवं सिंधी समाज (जेएसपी) के अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस शोभायात्रा के स्वागत हेतु सिंधी समाज के 100 से अधिक गणमान्यजन प्रातः 10 बजे से ही शक्तिनगर कॉर्नर पर एकत्रित हो गए थे। समाज के पदाधिकारी एवं समाजबंधुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं अभिनंदन के साथ स्वागत किया तथा शोभायात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर श्री झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रताप राय चुग एवं महासचिव कैलाश नेभनानी ने कहा कि सिंधी समाज सदैव राष्ट्रभक्ति, वीरता, त्याग एवं सामाजिक समरसता के आदर्शों का सम्मान करता आया है। समाज की विभिन्न पंचायतों, संस्थाओं एवं समाजबंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। स्वागत स्थल पर आगंतुकों एवं सहभागियों के लिए अल्पाहार की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में महिला संगठन की ओर से जया पहलवानी, महिमा चुग, सुंदरी छतवानी एवं मोनिका जीवनानी सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। भव्य स्वागत कार्यक्रम में हरीश राजानी, प्रताप राय चुग, कैलाश नेभनानी, मुरली राजानी, उमेश मनवानी, भारत खत्री, कमलेश राजानी, रामचंद्र चोटरानी, उमेश नारा, अशोक गेरा, प्रकाश रूपचंदानी, सुखराम बालचंदानी, वासुदेव आहूजा, राजेश चुग, द्वारकादास नेभनानी, अभिषेक कालरा, भगवानदास छाबड़ा, गिरीश राजानी, सुरेश कपूर एवं गोपाल मेहता सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!