मुखर्जी चौक पर सडक़ पर सब्जी बेचने वालों को हटाया, मंडी में किया शिफ्ट
उदयपुर। शहर के मुखर्जी चौक में सडक़ पर लगने वाली सब्जी मंडी को गुरूवार को नगर निगम की टीम ने हटा दिया। निगम ने इसे अतिक्रमण मानते हुए पुलिस जाब्ते के साथ सभी को हटाकर पास ही बनी मंडी में शिफ्ट कर दिया। इस दौरान यहां पर सब्जी बेचने वाली महिलाओं ने जमकर विरोध किया और धरने पर बैठ गई पर निगम की टीम भी नहीं मानी और हटाकर ही दम लिया। शहर विधायक ताराचंद जैन ने लम्बे समय से यह प्रयास कर रहे थे कि सडक़ पर बैठकर सब्जी बेचने वाले मंडी में शिफ्ट हो जाए ताकी यहां पर…
