विद्या भवन सरस्वती मैकट्रॉनिक्स सेंटर में इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ
स्मार्ट फैक्ट्री के लिए स्मार्ट इंजीनियर जरूरी : डॉ अनिल मेहता पीएलसी से स्काडा तक, उद्योगों की नई तकनीकों का प्रशिक्षण उदयपुर, 4 जुलाई। तेजी से बदलती औद्योगिक तकनीकों और उद्योग 4.0 की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल डिप्लोमा इंजीनियर तैयार करने के उद्देश्य से विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सरस्वती मैकट्रॉनिक्स सेंटर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग इंटर्न काप्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने कहा कि ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, , सीमेंट, स्टील, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल, फूड प्रोसेसिंग, केमिकल , जल प्रबंधन, ऊर्जा, माइनिंग तथा अन्य मैन्युफैक्चरिंग उद्योगों में स्वचालित मशीनों और डिजिटल…
