राष्ट्रीय लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर संपन्न, राजस्थान के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
उदयपुर लौटने पर संभागीय आयुक्त ने किया भव्य अभिनंदन, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए दी शुभकामनाएँ उदयपुर, 6 जुलाई। लेक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियस यूनिवर्सिटी में आयोजित 15 दिवसीय राष्ट्रीय लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर एवं चयन स्पर्धा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतिष्ठित शिविर में देशभर से चयनित 64 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें उदयपुर जनजाति क्षेत्र के 16 खिलाड़ी (10 महिला एवं 6 पुरुष) शामिल रहे, जिन्होंने पूरे शिविर के दौरान अनुशासन, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजस्थान का गौरव बढ़ाया। लेक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी ने बताया कि…
