17 वर्षों के विश्वास और शुद्धता का स्वाद, अब फील्ड क्लब स्थित फूगल रेस्टोरेंट में मिलेगा मेटा फिट वेलनेस का हेल्दी प्रोटीन बाइट
उदयपुर। शहरवासियों को स्वाद के साथ स्वास्थ्य का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फील्ड क्लब स्थित फूगल रेस्टोरेंट में अब मेटा फिट वेलनेस का बीसीआई प्रोटीन बाइट उपलब्ध हो गया है। इस पहल का उद्देश्य लोगों के बीच हेल्दी स्नैकिंग की आदत को बढ़ावा देना और शुद्ध, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट खाद्य विकल्प उपलब्ध कराना है।
मेटा फिट वेलनेस पिछले 17 वर्षों से लोगों के स्वास्थ्य एवं बेहतर जीवनशैली के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वर्तमान समय में बाजार में मिलावटी एवं अत्यधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संस्था ने ऐसा होममेड बीसीआई प्रोटीन बाइट तैयार किया है, जिसमें किसी भी प्रकार का प्रिज़र्वेटिव, रिफाइंड शुगर या मिलावट का उपयोग नहीं किया गया है।
बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट एवं मेटा फिट वेलनेस की फाउंडर मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को शुद्ध, पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य विकल्प उपलब्ध कराना है। बीसीआई प्रोटीन बाइट को इस सोच के साथ तैयार किया गया है कि लोग स्वाद के साथ बेहतर पोषण भी प्राप्त कर सकें। यह बच्चों, युवाओं और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक आदर्श हेल्दी स्नैक है, जिसे ऑफिस, स्कूल, यात्रा या घर पर कभी भी खाया जा सकता है।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) का उद्देश्य केवल व्यवसायों को जोड़ना ही नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी और सकारात्मक पहलों को भी प्रोत्साहित करना है। मेटा फिट वेलनेस के सहयोग से बीसीआई प्रोटीन बाइट को उदयपुर के लोगों तक पहुँचाना इसी सोच का हिस्सा है। आने वाले समय में इस हेल्दी पहल का विस्तार शहर के अन्य प्रतिष्ठानों तक भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली को अपना सकें।
उन्होंने कहा कि बीसीआई प्रोटीन बाइट केवल एक स्नैक नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ाया गया एक सकारात्मक कदम है। अब उदयपुरवासी फील्ड क्लब स्थित फूगल रेस्टोरेंट में इसका स्वाद ले सकते हैं और अपने परिवार के लिए भी एक शुद्ध एवं पौष्टिक विकल्प चुन सकते हैं।
17 वर्षों के विश्वास, शुद्धता और स्वास्थ्य का स्वाद अब आपके अपने फूगल रेस्टोरेंट, फील्ड क्लब में उपलब्ध है।
