उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर द्वारा आज तींरा नगर सिथत पीआईएमएस सिटी सेन्टर में आयोजित ‘कैसे करें संपत्ति का निवेश’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें संगोष्ठी में महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने बदलते आर्थिक परिवेश में सुरक्षित, सुनियोजित और दीर्घकालिक निवेश के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सही वित्तीय योजना ही आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला है।
क्लब की एडवाइज़र रश्मि पगारिया ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज की आर्थिक व्यवस्था के कुशल मार्गदर्शक हैं। उनकी सलाह न केवल व्यापार और उद्योग, बल्कि प्रत्येक परिवार को बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करती है।
संगोष्ठी में चार्टर्ड अकाउंटेंट पंखुड़ी लोढ़ा, भाग्यश्री पोखरणा, सुरभि पोखरणा, पायल जैन सहित अन्य विशेषज्ञों ने बताया कि निवेश हमेशा लक्ष्य, आय, जोखिम क्षमता और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करना चाहिए। उन्होंने नियमित बचत, निवेश में विविधता, कर नियोजन, आपातकालीन फंड तथा दीर्घकालिक निवेश की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना जानकारी के निवेश करने के बजाय विशेषज्ञ की सलाह लेकर योजनाबद्ध निवेश करना अधिक लाभदायक होता है।
सचिव एडवोकेट साधना मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वित्तीय जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 9 महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का ऊपरना, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव एडवोकेट साधना मेहता ने किया। इस अवसर पर पीडीसी चंद्रप्रभा मोदी, आईपीपी चंद्रकला कोठारी, चार्टर सदस्य पुष्पा कोठारी, एडवाइज़र शीला तलेसरा, रश्मि पगारिया, आशा कुणावत, आशा तलेसरा, अंजू माहेश्वरी, बबीता जैन, सुनैना जैन, एडवोकेट बबीता जैन, सुंदरी छतवानी, डॉ. अंजू गिरि, संगीता मुंदड़ा, निशा अग्रवाल, ललिता मेहता, वंदना, मीरा मजूमदार, रेणु, निलिशा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में उपाध्यक्ष एडवोकेट बबीता जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सही निवेश से सुरक्षित होता है भविष्य, सोच-समझकर लिया गया वित्तीय निर्णय बनता है समृद्धि की नींव
