योगासन भारत, उदयपुर के तत्वावधान में 7वीं उदयपुर जिला योगासन खेल चौंपियनशिप 2026-27 का सफलतापूर्वक आयोजन आयूरनेचुरो हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, देबारी, उदयपुर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर एवं रिदमिक पेयर स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, संतुलन, लचीलापन एवं अनुशासन का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, विशिष्ट अतिथि लाल सिंह देवड़ा – प्रतिनिधि, चोकसी हेरायस प्राइवेट लिमिटेड, डॉ. भीम राज पटेल – सचिव, विश्वविद्यालय खेल बोर्ड, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, नेमीचंद जी जैन – अध्यक्ष, श्री जी. जे. टाया जैन चौरिटेबल ट्रस्ट थे।
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत तथा आयूरनेचुरो हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सदस्य दिलीप सिंह जी राठौड़ एवं उनकी पूरी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता का सफल संचालन योगासन भारत, उदयपुर की जिला अध्यक्ष डिम्पल सोलंकी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में भारत सिंह भाटी, हर्षल आचार्य, सुरेश शर्मा, कर्णीपाल सिंह भाटी, हरविंद्र सिंह, भंवर विजय सिंह, शीतल झाला एवं डॉ. रोहित कुमावत सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त डॉ. धीरेंद्र सिंह जी, पूरण सिंह राठौड़ एवं योगासन भारत की संपूर्ण टेक्निकल ऑफिसर्स टीम ने प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण, निष्पक्षता एवं कुशल संचालन से प्रतियोगिता सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पायल कुमावत एवं खुशी वागवान ने किया।
