Breaking News

सफाईकर्मी को थप्पड़ मारने से दो गुटों में विवाद

सफाईकर्मी को थप्पड़ मारने से दो गुटों में विवाद

तलवार-डंडो से हमला, वाहनों के शीशे फोड़े उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सफाईकर्मी को थप्पड़ मारे जाने की घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर के लोगों ने डंडे और तलवार खींच ली। आपसी लड़ाई में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार एमबी अस्पताल में जारी है। उधर, तनाव बढ़ते देख क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात लगभग साढ़े 11 बजे समुदाय विशेष के लोग वाहनों से घटनास्थल पर आए तथा वहां खड़े वाहनों पर लाठी तथा…
Read More
उदयपुर में जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

उदयपुर में जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, आधे दिन तक बाजार रखे बंद उदयपुर। कर्नाटक में जैन मुनि कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या को लेकर उदयपुर में गुरुवार को जैन समाज सड़कों पर उतर गया। समाज ने मौन जुलूस निकाला। जिसके बाद जिला कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। विरोध के रूप में समाज के लोगों ने गुरुवार को अपने प्रतिष्ठान भी आधे दिन तक बंद रखे। सवेरे दस बजे पहले जैन समाज के लोग टाउनहॉल स्थित नगर निगम कैम्पस में जुटने लगे। वहां पर हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस रवाना हुआ। समाज के पुरुष सफेद…
Read More
कठार नदी में डूबे दूसरे युवक का भी मिला शव

कठार नदी में डूबे दूसरे युवक का भी मिला शव

ग्रामीणों को घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में कठार नदी में डूबे दूसरे युवक का शव गुरुवार दोपहर घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर मिला। जबकि पहले युवक का शव बुधवार को घटना के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया था। मिली जानकारी के अनुसार पिकनिक मनाने गए छह युवकों में दो युवकों की कठार नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। झाड़ोल क्षेत्र के बिछीवाड़ा के रहने वाले संदीप लौहार(25) और हितेश पटेल(25) नदी के उपर बनी पुलिया से तेज बह रही नदी में कूदे थे। बताया गया कि दोनों…
Read More
इंस्टाग्राम पर युवक ने लिखा— उसे मेरी मौत से खुशी होगी तो चलो उसे खुश करते हैं

इंस्टाग्राम पर युवक ने लिखा— उसे मेरी मौत से खुशी होगी तो चलो उसे खुश करते हैं

-एलिवेटेड पुलिया से छलांग लगा दे दी जान उदयपुर। राजसमंद जिले में 22 साल के एक युवक ने एलिवेटेड पुलिस से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालते हुए पोस्ट करते हुए लिखा— उसे मेरी मौत से खुशी होगी तो उसे खुश करते हैं। मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। घटना राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर आइकोनिक गेट के सामने की है। पीपरड़ा नवा कुआं निवासी श्रवण सिंह उदयपुर में नटराज रेस्टोरेंट में काम करता था। मंगलवार को वह रेस्टारेंट के प्रबंधक को यह कहकर निकला था…
Read More
राजस्थान पत्रकार और साहित्यकार कल्याण कोष प्रबन्ध समिति की बैठक

राजस्थान पत्रकार और साहित्यकार कल्याण कोष प्रबन्ध समिति की बैठक

उदयपुर। गुरूवार को मुख्य भवन शासन सचिवालय जयपुर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की अध्यक्षता में राजस्थान पत्रकार और साहित्यकार कल्याण कोष प्रबन्ध समिति की बैठक में सदस्य पंकज कुमार शर्मा ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (डी.आई.पी.आर) के निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा को कोरोना से गैर अधिस्वीकृत वरिष्ठ पत्रकार को भी सम्मान निधि की स्वीकृति देने का आग्रह किया । शर्मा ने कहा कि सरकार ने उन अधिस्वीकृति पत्रकारों को पेन्शन या सम्मान निधि देने का निर्णय किया जो साठ या साठ से ज्यादा उम्र के हैं लेकिन इस स्वागत योग्य कदम में आप उन गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों, कोराना काल में…
Read More
 विधायक शक्तावत के प्रयासों से हिता, धारता और लालपुरा पटवार मंडल को किया भींडर तहसील में शामिल 

 विधायक शक्तावत के प्रयासों से हिता, धारता और लालपुरा पटवार मंडल को किया भींडर तहसील में शामिल 

कानोड़ तहसील से दूरी अधिक होने से परेशान थे क्षेत्रवासी वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत द्वारा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं इसी क्रम में हिता, धारता और लालपुरा पटवार मंडल के निवासियों की लंबे समय से मांग की जा रही थी कि इन पटवार मंडल क्षेत्र के गावों को कानोड़ तहसील से हटाकर भींडर तहसील में शामिल किया जावे क्योंकि इन गांवों के लोगों को राजस्व संबंधित कार्य करवाने के लिए भिंडर होते हुए कानोड़ जाना पड़ता था भिंडर इन गांवों की निकटम तहसील हैं जबकि कानोड़ तहसील बहुत दूर पड़ती हैं इसलिए स्थानीय…
Read More
वृक्ष हमारे लिए वरदान हैं इनका संरक्षण मानवता का अभियान

वृक्ष हमारे लिए वरदान हैं इनका संरक्षण मानवता का अभियान

नुक्कड़ नाटक से दिया वृक्षारोपण का संदेश उदयपुर, 20 जुलाई। सामाजिक संस्थान जीतो लेडिज विंग एवं मेन विंग की ओर से गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्ष हमारे लिए वरदान हैं इनका संरक्षण मानवता का अभियान हैं इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए धरती के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए सुखेर स्थित विट्टी इंटरनेशनल विद्यालय में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जितो चीफ सैक्रेटरी प्रीति सोनानी ने बताया कि मुख्य अतिथि आईएफ.एस राजकुमार जैन, जीतो संगठन के चैयरमेन (उदयपुर चेप्टर) विनोद कुमार जैन तथा राजस्थान  जोन जीतो महिला विंग्स की संयोजिका सोनाली मारू…
Read More
अवैध नावों के संचालन पर आरटीओ बामनिया हुए सख्त

अवैध नावों के संचालन पर आरटीओ बामनिया हुए सख्त

क्षेत्र के सभी डीटीओ को दिए सतत एवं सख्त निगरानी के निर्देश उदयपुर 20 जुलाई। परिवहन विभाग ने अवैध नावों के संचालन की रोकथाम एवं प्रतिबंध के लिए प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पी.एल. बामनिया ने सख्ती दिखाई है और उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद एवं सलूंबर के जिला परिवहन अधिकारियों को सतत एवं सख्त निगरानी के आदेश जारी किए हैं। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पी.एल. बामनिया ने बताया कि वर्षाकाल में विभिन्न जलाशयों में पानी की आवक होने से आमजन नदी, नालों, झीलों एवं अन्य जलाशयों पर स्थित पर्यटन स्थलों पर घूमने-फिरने, पिकनिक मनाने एवं अन्य धार्मिक तथा सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होते…
Read More
साहित्य संरक्षण व संवर्धन की दिशा में सूचना केन्द्र की मुहिम ला रही रंग

साहित्य संरक्षण व संवर्धन की दिशा में सूचना केन्द्र की मुहिम ला रही रंग

मेवाड़ के साहित्यकारों की सर्जनाओं पर तैयार हो रही साहित्य गैलेरी साहित्यकार कुंदनमाली ने भेंट की अपनी रचनाएं उदयपुर, 20 जुलाई। मेवाड़ के साहित्यकारों द्वारा सृजित सर्जनाओं का लाभ स्थानीय युवा पाठकों व पत्रकारों को लाभांवित कराने के उद्देश्य से उदयपुर के सूचना केन्द्र में मेवाड़ के साहित्यकारों की एक गैलेरी बनाई जा रही है। इस गैलेरी में कई साहित्यकारों की रचनाओं को सहेजकर रखते हुए युवाओं को मेवाड़ के साहित्य से अभिभूत करवाया जाएगा। मेवाड़ के साहित्यकारों को भी इस मुहिम को समर्थन दिया जा रहा है और पुस्तकें भेंट की जा रही है। गुरुवार को उदयपुर के ख्यातनाम…
Read More
डाकघर गंगाजल का करेगा वितरण

डाकघर गंगाजल का करेगा वितरण

चित्तौड़गढ़, 20 जुलाई। डाक विभाग द्वारा पवित्र गंगाजल का महत्व जानते हुए गंगोत्री से संग्रहित गंगाजल सम्पूर्ण देश के गाँव- गाँव एवं ढाणी- ढाणी तक उपलब्ध करानें हेतु डाकघर के माध्यम से देश के प्रमुख डाकघरों में बिक्री प्रारम्भ की है | अधीक्षक डाकघर, चित्तौड़गढ़ मण्डल ने बताया कि  इस योजना के तहत चित्तौड़गढ़ प्रधान डाकघर, प्रतापगढ़ उपडाकघर, निम्बाहेड़ा उपडाकघर, कपासन, भाभानगर एवं मंडफिया उपडाकघर में गंगाजल आम जनता के लिये बिक्री हेतु उपलब्ध है।गंगोत्री से एकत्रित गंगाजल 250 एमएल में उपलब्ध है जिसकी दर 30/- है।
Read More
error: Content is protected !!