उदयपुर। गुरूवार को मुख्य भवन शासन सचिवालय जयपुर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की अध्यक्षता में राजस्थान पत्रकार और साहित्यकार कल्याण कोष प्रबन्ध समिति की बैठक में सदस्य पंकज कुमार शर्मा ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (डी.आई.पी.आर) के निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा को कोरोना से गैर अधिस्वीकृत वरिष्ठ पत्रकार को भी सम्मान निधि की स्वीकृति देने का आग्रह किया । शर्मा ने कहा कि सरकार ने उन अधिस्वीकृति पत्रकारों को पेन्शन या सम्मान निधि देने का निर्णय किया जो साठ या साठ से ज्यादा उम्र के हैं लेकिन इस स्वागत योग्य कदम में आप उन गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों, कोराना काल में बन्द हो चुके अखबारों के सम्पादक को भी शामिल करने के बारे में फैसला करेंगे तो कोरोना महामारी से प्रभावित या बेरोजगार हो चुके सीनियर सिटीजन पत्रकारों को भी बहुत बड़ी राहत मिलेगी। आपकी सरकार ने हाल ही बजट में व उसके बाद कई जन कल्याणकारी कदम उठाये है, इसलिये उम्मीद है आप इस बारे में भी हमारी अपेक्षा के अनुरूप फैसला लेकर वर्षों से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ लोगों को राहत देंगे । इस अवसर पर पंकज कुमार शर्मा सहित प्रकाश चन्द्र शर्मा, राधारमण शर्मा, एम.आर मलकानी भी मौजूद थे।
राजस्थान पत्रकार और साहित्यकार कल्याण कोष प्रबन्ध समिति की बैठक
