इंस्टाग्राम पर युवक ने लिखा— उसे मेरी मौत से खुशी होगी तो चलो उसे खुश करते हैं

-एलिवेटेड पुलिया से छलांग लगा दे दी जान
उदयपुर। राजसमंद जिले में 22 साल के एक युवक ने एलिवेटेड पुलिस से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालते हुए पोस्ट करते हुए लिखा— उसे मेरी मौत से खुशी होगी तो उसे खुश करते हैं।
मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। घटना राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर आइकोनिक गेट के सामने की है। पीपरड़ा नवा कुआं निवासी श्रवण सिंह उदयपुर में नटराज रेस्टोरेंट में काम करता था। मंगलवार को वह रेस्टारेंट के प्रबंधक को यह कहकर निकला था कि उसे गांव में काम है। नटराज रेस्टोरेंट के प्रबंधक मयंक श्रीमाली ने बताया कि युवक 4 सालों से उसके रेस्टोरेंट पर ही रोटी बनाने का काम करता था। उसका बड़ा भाई भी उनके रेस्टारेंट पर वर्षों से काम कर रहा है।
वह दोपहर करीब 3 बजकर 48 पर उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर नाथद्वारा में आइकॉनिक गेट के सामने एलिवेटेड पुलिया पर पहुंचा। यहां करीब 18 मिनट तक वह टहलता रहा। बार-बार पुलिया के किनारे खड़ा होकर ऊंचाई को देखता। इसके कुछ देर बाद ही वह पुलिया की दीवार पर चढ़ा और मुंह पर रूमाल बांधा। दीवार पर खड़े होकर दोनों हाथ फैलाए और चंद सेकेंड में ही वह पुलिया से नीचे गिर गया।
लोग बना रहे थे वीडियो, बचाने की कोशिश नहीं की
जब श्रवण सिंह पुलिया पर घूम रहा था तब नीचे लोग जमा थे और उसकी हरकत को वीडियो में कैद कर रहे थे लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। श्रवण सिंह पुलिया से सर्विस रोड पर गिरा।
सुसाइड से पहले शेयर की पोस्ट
युवक ने सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर शायरी लिखी थी। बताया जा रहा है कि अफेयर के चलते वह परेशान था। उसने लिखा था- उसे मेरी मौत से खुशी होगी…तो चलो फिर उसे खुश करते हैं। इतना ही नहीं पुलिया से कूदने से पहले उसने एक सॉन्ग के साथ रील बनाकर पोस्ट की थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!