भ्रूण लिंग जांच करते 2 डॉक्टर पकड़े, उदयपुर की महिला दलाल गिरफ्तार
गुजरात के हिम्मतनगर में हुई कार्रवाई, सोनोग्राफी मशीन जब्त उदयपुर। जयपुर की पीसीपीएनडीटी टीम ने बुधवार को गुजरात के हिम्मतनगर के निजी अस्पताल से भ्रूण लिंग जांच करते दो डॉक्टरों को पकड़ा है। साथ ही उदयपुर की एक महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है। उनसे भ्रूण जांच की एवज में लिए गए 10 हजार रुपए तथा सोनाग्राफी मशीन जब्त की गई है। मामला हिम्मतनगर के यशदीप अस्पताल का है, जिसके संचालक डॉ. महेंद्र कुमार तथा सहायक चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार पटेल को पकड़ने के साथ उदयपुर की महिला दलाल शांता देवी को गिरफ्तार किया है। पीसीपीएनडीटी की कार्रवाई के…
