राजस्थान युवा महोत्सव में 20 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन के साथ भीलवाड़ा राज्य में प्रथम
जिला शिक्षा रैंकिंग में भीलवाड़ा जिला राज्य में दूसरे स्थान पर भीलवाड़ा, 24 जुलाई। जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान युवा महोत्सव, पी एम श्री योजना, मिड डे मील समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियो से चर्चा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक महावीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् एवं निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के द्वारा प्रतिमाह 13 पेरामीटर के आधार पर राज्य स्तर पर जिला रैंकिंग जारी की…
