Breaking News

एनआईएफटी के स्टूडेंट्स ने डंका एम्ब्रोइडरी कलस्टर विजिट कर ली जानकारी

एनआईएफटी के स्टूडेंट्स ने डंका एम्ब्रोइडरी कलस्टर विजिट कर ली जानकारी

उदयपुर। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के फैशन कम्युनिकेशन विभाग की ओर से पांच दिवसीय कलस्टर विजिट का आयोजन किया जा रहा है। स्टूडेंट्स ने पहले दिन उदयपुर ओल्ड सिटी स्थित डंके के काम की वर्कशॉप विजिट कीl एनआईएफटी निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने बताया कि वस्त्र मंत्रालय की ओर प्रदेशभर के क्राफ्ट्स को समझने के लिए और रिसर्च आधारित डॉक्यूमेंट्स तैयार करने के लिए स्टूडेंट्स को कलस्टर की विजिट करवाई जाती है, जो भविष्य में स्टूडेंट्स के भी काम आती हैl इस दौरान स्टूडेंट्स ने डंका एम्ब्रोइडरी के बारे में जानकारी ली और उसकी प्रोसेस को समझ कर खुद…
Read More
जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द व एकता कायम रहे – जिला कलक्टर

जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द व एकता कायम रहे – जिला कलक्टर

भीलवाड़ा, 25 जुलाई। आगामी दिनों में मनाये जाने वाले मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि त्योहारों पर शांति-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला शांति समिति सदस्यों, विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों तथा धार्मिक संगठनों के धर्मगुरूओं की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि पर्वों का आयोजन होना है। जिले में शांति, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य अपने अपने क्षेत्र में धार्मिक आयोजन, उत्सवों के दौरान सौहार्द बनाए रखने…
Read More
प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत, विधायक वल्लभनगर को सर्वसम्मती से हॉकी उदयपुर “संरक्षक” पद पर किया मनोनीत

प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत, विधायक वल्लभनगर को सर्वसम्मती से हॉकी उदयपुर “संरक्षक” पद पर किया मनोनीत

हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरूण कुमार सारस्वत के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित हुआ वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव   उदयपुर। हॉकी उदयपुर के सचिव डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने जानकारी दि हाॅकी उदयपुर का वार्षिक अधिवेशन तथा कार्यकारिणी के चुनाव रविवार, दिनांक 23 जूलाई 2023 को पद्मिनी बाघ रिसोर्ट उदयपुर मे आयोजित हुए जिसमे हाॅकी उदयपुर के अध्यक्ष प्रो. दरियाव सिंह चुण्डावत के प्रस्ताव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डाॅ. पृथ्वीराज चौहान के समर्थन पर बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यो ने वल्लभनगर विधायक, माननीया प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत को हाॅकी उदयपुर के "संरक्षक" पद पर मनोनीत करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मती से पारित…
Read More
रजत पालकी में सवार हो महाकालेश्वर में किया जल भ्रमण

रजत पालकी में सवार हो महाकालेश्वर में किया जल भ्रमण

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि श्रावण के तृतीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की विधि विधान परम्परागत रूप से अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे रजत पालकी में सवार हो जल भ्रमण पर निकले। जहां आशुतोष भगवान का नवजल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण के तीसरे सोमवार व अधिक मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर रजत पालकी में सवार हो सभा मण्डप से मंदिर परिक्रमा करते हुए गंगा घाट ले जाया गया। पालकी की आगे महिलाएं और पुरूष महादेव…
Read More
नारायण सेवा संस्थान के दिव्यांग कलाकारों ने अपने स्टंट से किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

नारायण सेवा संस्थान के दिव्यांग कलाकारों ने अपने स्टंट से किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा और आईटीबीपी के आईजी ईश्वर सिंह ने कलाकारों का बढ़ाया हौंसला उदयपुर 24 जुलाई | अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वयं सेवी संगठन - उदयपुर स्थित नारायण सेवा संस्थान (एनएसएस) का दिव्य हीरोज - 2023 नामक नारायण दिव्यांग टैलेंट एंड फैशन शो सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर में आयोजित किया गया। शो के दौरान कोई दोनों पांव से, कोई एक पैर के सहारे, कोई एक हाथ, तो कोई वैशाखी व व्हीलचेयर पर था लेकिन जोश और जुनून हर प्रतिभावान कलाकार अपने दृढ़ हौंसले से ओतप्रोत था। अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे कलाकारों ने सभी दर्शकों का मन मोह…
Read More
लाखों विद्यार्थियों ने ली तंबाकू निषेध की शपथ

लाखों विद्यार्थियों ने ली तंबाकू निषेध की शपथ

तम्बाकू मुक्त युवा अभियान उदयपुर, 24 जुलाई। तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत उदयपुर जिले के 3000 से अधिक विद्यालयों में लाखों विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि शिक्षा शासन सचिव नवीन जैन द्वारा शिक्षा विभाग को दिए गए निर्देशों की पालना में उदयपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त 20 खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया था। इसकी पालना स्वरूप सोमवार को जिले के तीन हजार से अधिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय एक साथ लाखों विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन…
Read More
गोविंद माथुर, आर.डी. सैनी, पद्मजा शर्मा को मिलेगा सर्वाेच्च मीरां पुरस्कार

गोविंद माथुर, आर.डी. सैनी, पद्मजा शर्मा को मिलेगा सर्वाेच्च मीरां पुरस्कार

राजस्थान साहित्य अकादमी ने घोषित किए गत तीन वर्ष के पुरस्कार विभिन्न वर्गों में तीन साल के मिलेंगे कुल चौबीस पुरस्कार उदयपुर, 24 जुलाई। राजस्थान सरकार द्वारा प्रांत के साहित्य को प्रोत्साहित, सम्मानित और संवर्धित करने के लिए स्थापित स्वायत्तशासी संस्थान राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर ने वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के बकाया पुरस्कारों की सोमवार को घोषणा की। अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में सोमवार को ही हुई अकादमी संचालिका की बैठक में अनुमोदन पश्चात इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष विहीन समय के बकाया पुरस्कारों को दिए जाने हेतु गत अगस्त…
Read More
समृद्ध हो रही है सूचना केन्द्र में बनी मेवाड़ के साहित्यकारों की साहित्य गैलेरी

समृद्ध हो रही है सूचना केन्द्र में बनी मेवाड़ के साहित्यकारों की साहित्य गैलेरी

साहित्यकार डॉ. एलएल धाकड़ ने भेंट की ‘उदयपुर का वैभव: झीलें एवं संस्कृति’ पुस्तक उदयपुर, 24 जुलाई। मेवाड़ के साहित्यकारों द्वारा सृजित सर्जनाओं से स्थानीय युवा पाठकों व पत्रकारों को लाभांवित कराने के उद्देश्य से उदयपुर के सूचना केन्द्र में बनाई जा रही मेवाड़ के साहित्यकारों की साहित्य गैलेरी अब धीरे-धीरे समृद्ध हो रही है। मेवाड़ के साहित्यकारों द्वारा भी इस मुहिम को समर्थन दिया जा रहा है और पुस्तकें भेंट की जा रही है। सोमवार को प्रसार शिक्षा, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के पूर्व निदेशक व साहित्यकार डॉ. एलएल धाकड़ ने अपनी हाल ही में प्रकाशित…
Read More
उप तहसील खेरोदा और नए पटवार मंडलों की अधिसूचना जारी

उप तहसील खेरोदा और नए पटवार मंडलों की अधिसूचना जारी

तहसील भीण्डर का भी पुनर्गठन खेरोदा उपतहसील में शामिल होंगे 6 पटवार मंडल उदयपुर, 24 जुलाई। राजस्व विभाग (गु्रप-1) ने उदयपुर जिले में नवगठित उप तहसील खेरोदा और नवसृजित पटवार मंडलों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही उपतहसील खेरोदा और पुनर्गठित तहसील भीण्डर की तस्वीर साफ हो गई है। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि इस संबंध में राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नवगठित उपतहसील खरोदा में भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त खेरोदा पूर्ण तथा कुण्डई और भीण्डर का आंशिक भाग रहेगा। इसके तहत पटवार मंडल खेरोदा, बग्गड़, अमरपुरा खा., भोपाखेड़ा, कुंथवास व…
Read More
पिछोला झील स्थित श्री भीम परमेश्वर महादेव पर हुई भव्य गंगा आरती

पिछोला झील स्थित श्री भीम परमेश्वर महादेव पर हुई भव्य गंगा आरती

नवजल का किया पूजन उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर का रजत वर्ष महोत्सव व श्रावण महोत्सव में अधिक मास के प्रथम सोमवार पर उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध झील गणगौर घाट स्थित देवस्थान विभाग का आत्मनिर्भर मंदिर श्री भीम परमेश्वर में प्रदोष काल में सायंकाल 7.15 बजे हरिद्वार व विश्व काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर व चांदपोल नागरिक समिति द्वारा की गई। इस भव्य आरती में प्रन्यास पदाधिकारी, चांदपोल क्षेत्रवासी, व भक्तजन उपस्थित रहे। भव्य गंगा आरती नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड, प्रो. गौरव वल्लभ राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस, पंकज शर्मा, सुधीर जोशी,…
Read More
error: Content is protected !!