एमपीयूएटी के शोधार्थी अंशुल शर्मा ने मक्का उत्पादन में सिलिका एवं वर्मीकम्पोस्ट के प्रभाव पर पीएच.डी. शोध सफलतापूर्वक पूर्ण किया
उदयपुर,24 जुलाई 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय के शस्य विज्ञान विभाग के शोधार्थी अंशुल शर्मा ने वर्मीकम्पोस्ट के साथ सिलिका का मक्का (जिया मेज एल.) की वृद्धि एवं उपज पर प्रभाव विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोधकार्य डॉ. अरविंद वर्मा, प्रमुख सलाहकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शोध का उद्देश्य मक्का फसल में सिलिका एवं वर्मीकम्पोस्ट के समन्वित उपयोग के प्रभाव का अध्ययन करना था, जिससे फसल की वृद्धि, उपज तथा पोषक तत्वों के बेहतर उपयोग की संभावनाओं का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सके। इस शोध में प्राप्त परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि सिलिका एवं वर्मीकम्पोस्ट का…
