महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने चलाया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर28 जुलाई 2026 महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में मंगलवार प्रातः मोहनलाल सुखाड़िया स्मारकदुर्गा नर्सरी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रातः 7:00 बजे सड़कों पर झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा साफ किया तथा आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा तथा समिति के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी ने आधुनिक राजस्थान के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके पश्चात सभी उपस्थित साथियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्वच्छता अभियान में रोहित शर्माअशोक तंबोलीकन्हैयालाल मेनारियासंजय मंदवानीनवल सिंह चुंडावतचंदू जोशीकपिल वसीटानिजाम हेलाउस्मानसुधीर जोशीफिरोज अहमद शेख सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।स्वच्छता अभियान के उपरांत चित्रकूट नगर स्थित प्रत्यूष भवन परिसर में प्रधान संपादक विष्णु शर्मा हितैषी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अशोक के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिएतभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण के माध्यम से ही स्वस्थ एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमित रूप से वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में अशोक रावमहेंद्र जाटमहेंद्र सिंहआशा जाटरमेश पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी डूंगरपुर के लिए प्रस्थान कर गएजहां वे 29 जुलाई (बुधवार) को प्रस्तावित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समितिडूंगरपुर की जिला स्तरीय बैठक में संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!