श्रमिकों के दक्षता विकास एवं समग्र कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरतः- श्रीमाली
भीलवाडा 15 दिसंबर। राजस्थान श्रम सलाहकार मण्डल, उपाध्यक्ष श्री जगदीश राज श्रीमाली (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ने गुरुवार को सर्किट हाउस में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में जिले में श्रमिकों के पंजीयन की प्रगति, योजनावार लाभान्वित श्रमिकों की स्थिति के संबंध में चर्चा की गई। इसके पश्चात उन्होंने मौजूद श्रमिकों की समस्याएं भी सुनी और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। श्रीमाली ने कहा कि जिले में टेक्सटाइल एवं अन्य उद्योगों में श्रमिको की संख्या अधिक है। प्रदेश में असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों, कामगारों, रेहड़ी, ठेले वालों तथा परम्परागत व्यवसायों से जुड़े कारीगरों की दक्षता…
