Bhilwara

तीन करोड़ के तांबे के तार से भरा ट्रक चुराया और जमीन में गाड़ा

तीन करोड़ के तांबे के तार से भरा ट्रक चुराया और जमीन में गाड़ा

भीलवाड़ा में ढाबे पर खड़ा था, चालक—खलासी परिजनों से मिलने गए, पीछे से चोरों ने चुरा लिया उदयपुर, संवाद सूत्र। दस दिन से पुलिस ताबें के तारों से भरे उस ट्रक की तलाश में जुटी थी, जिसमें तीन करोड़ रुपए से अधिक कीमत का तांबें से भर तार थे। शंका के आधार पर पुलिस ने जब संदिग्ध युवकों को पकड़ा। उन्होंने जो बताया, वह हैरानगरी भरा था। चोरों ने तीन करोड़ रुपए कीमत का तार जमीन में दस फीट गहरा खड्डा खोदकर छिपा दिया था। पुलिस ने जब उसे निकाला तो हैरान रह गई। मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले…
Read More
समस्त अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए सूचना

समस्त अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए सूचना

भीलवाड़ा। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निर्देशानुसार अधिस्वीकरण कार्ड के नवीनीकरण हेतु निर्धारित प्रपत्र ‘घ’ उसके साथ आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अंग्रेजी में डिजिटल कार्ड आवेदन पत्र भरकर संलग्न कर दिनांक 13 दिसम्बर 2022 तक इस कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि 15 दिसम्बर 2022 तक निदेशालय भिजवाया जा सके। किसी भी प्रकार के विलम्ब के लिए अधिस्वीकृत पत्रकार स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Read More
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण  

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण  

भीलवाड़ा 09 दिसंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश, श्री अजय शर्मा एवं अपर जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजपाल सिंह ने जिला कारागार, का आकस्मिक निरीक्षण किया । जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक श्री भैरू सिंह राठौड़ से बंदियों के स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली । मेडिकल स्टाफ को बंदियो की स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। जेल परिसर में स्थित रसोईघर का भी निरीक्षण कर बंदियो को दिये जा रहे भोजन की…
Read More
नया उद्योग लगाने हेतु खादी बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

नया उद्योग लगाने हेतु खादी बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

भीलवाडा 09 दिसंबर। भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय द्वारा  घोषित राष्ट्रीय नोडल अभिकरण खादी ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित है। योजनान्तर्गत विनिर्माण उद्योग के लिए 50 लाख तक एवं सेवा उद्योग के लिए 20 लाख तक ऋण प्रदान किया जाता है। योजना प्रावधान अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक प्रोजेक्ट लागत का मार्जिन मनी अनुदान देय है. विनिर्माण उद्योग के लिए 10 लाख एवं सेवा उद्योग के लिए 5  लाख से अधिक प्रोजेक्ट लागत के लिए 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वर्तमान में इस योजना में अब नये आवेदकों…
Read More
बाल हितैषी पंचायत बनाने की दिशा में मिलकर प्रयास करने होंगे-सीईओ

बाल हितैषी पंचायत बनाने की दिशा में मिलकर प्रयास करने होंगे-सीईओ

भीलवाडा 9 दिसंबर,। राज्य सरकार, पंचायती राज विभाग, सांख्यिकी विभाग, यूनिसेफ एवं पीसीसीआरसीएस के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे बाल हितैषी पंचायत अभियान के तीसरे दिन जिला परिषद सभागार में पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों, संरक्षण, सहभागिता, ग्राम पंचायतों और स्कूलों में प्राथमिकता के साथ संवाद हो, शत प्रतिशत नामांकन, सम्पूर्ण टीकाकरण तथा बाल हितैषी पंचायत निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह ने कहा कि बाल हितैषी पंचायत बनाने की दिशा में जिला एवं…
Read More
मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना व जांच योजना में आमजन को अधिकाधिक लाभ पहुंचाये चिकित्सक-जिला कलक्टर

मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना व जांच योजना में आमजन को अधिकाधिक लाभ पहुंचाये चिकित्सक-जिला कलक्टर

भीलवाडा, 9 दिसंबर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर आशीष मोदी ने स्वास्थ्य सेवाओं में लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु गंभीरता दिखाते हुए निर्धारित पेरामिटर्स को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना व निःशुल्क जांच योजना में अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर आमजन को इसका लाभ देने को कहा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभार्थियों की…
Read More
भीलवाड़ा वृत्त की समीक्षा बैठक आयोजित

भीलवाड़ा वृत्त की समीक्षा बैठक आयोजित

भीलवाडा 09 दिसंबर। मुख्य अभियंता (अजमेर संभाग) एम.सी. बाल्दी  की अध्यक्षता में शुक्रवार को भीलवाड़ा वृत्त की समीक्षा बैठक ली गई । बैठक में भीलवाडा वृत्त अधीक्षण अभियंता श्री शीशराम वर्मा, अधिशाषी अभियंता पी.एम जीनगर, डी.के मीणा, आर.पी मीणा, एम.के मीणा, आर.के मीणा, राजपाल सिंह अकाल, लेखाधिकारी श्रीमती रीना तिवारी व समस्त उपखंडो के सहायक अभियन्ता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अभियंता ने मूल रूप से उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निवारण एंव उपभोक्ताओं को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने समस्त सहायक अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को घरेलु/अघरेलू श्रेणी के सर्विस लाइन…
Read More
11 दिसंबर को 1887 मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर होंगे आयोजित

11 दिसंबर को 1887 मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर होंगे आयोजित

भीलवाडा 08 दिसंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर ने अवगत कराया कि अर्हता दिनांक 01/01/2023 के संदर्भ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अन्तर्गत दिनांक 11 दिसम्बर 2022 (रविवार) को जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचित 1887 मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किये जाकर समस्त बूथ लेवल अधिकारी संबंधित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री आशीष मोदी ने आम मतदाताओं से अपील की है कि 11 दिसम्बर 2022 (रविवार) को अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदाता सूची में नाम जुडवाने एवं संशोधन हेतु आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त विभिन्न ऑनलाईन माध्यम…
Read More
भीलवाड़ा में अधेड़ ने खुद को लगाई आग – घटना से पहले बेटे से हुआ था झगड़ा

भीलवाड़ा में अधेड़ ने खुद को लगाई आग – घटना से पहले बेटे से हुआ था झगड़ा

उदयपुर, संवाद सूत्र। भीलवाड़ा जिले में जहाजपुर कस्बे में 50 साल के एक अधेड़ व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। उसके गंभीर रूप से झुलसने के चलते उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पतालत में भर्ती कराया गया है। बयानों की स्थिति नहीं हो पाने के चलते अभी तक यह पता नहीं चला कि उसने यह कदम क्यों उठाय, हालांकि पुलिस को पता चला है कि घटना के कुछ समय पहले उसका परिवार में झगड़ा हुआ था। पुलिस मान रही है कि इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार जहाजपुर कस्बे में पचास साल के…
Read More
कांग्रेस नेता और भीलवाड़ा के बिजनेसमैन रिजू झुनझुनवालात्रे ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस नेता और भीलवाड़ा के बिजनेसमैन रिजू झुनझुनवालात्रे ने छोड़ी पार्टी

राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र, पूर्व मंत्री बीना काक के दामाद हैं झुनझुनवाला, भीलवाड़ा से संसदीय चुनाव लड़ने के लगाए जा रहे थे कयास, 2019 में अजमेर संसदीय क्षेत्र से लड़ा था चुनाव उदयपुर, संवाद सूत्र। राहुल गांधी की भरत छोड़ो यात्रा राजस्थान से जारी है, इसी बीच पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अहम माने जाने वाले नेता तथा भीलवाड़ा के बड़े कारोबारी रिजू झुनझुनवाला ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। साथ ही इंटरनेट मीडिया अकाउंट के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट…
Read More
error: Content is protected !!