22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन
भीलवाडा 21 दिसंबर। राज्य सरकार के कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किए जाएंगे। जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में जिले में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओ के संबंध में ग्रामीण जनता को जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। ग्राम सभाओं में विभाग के प्रतिनिधि के रूप में जिला स्तरीय अधिकारी/ब्लॉक स्तर/ग्राम पंचायत अधिकारी भाग लेंगे। ---000--- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की बैठक 24 दिसंबर को भीलवाडा 21 दिसंबर। हर वर्ष की…
