Bhilwara

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में संसद में वक्ता के लिये प्रतिभागी चयन एवं माननीय प्रधानमंत्री से संवाद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में संसद में वक्ता के लिये प्रतिभागी चयन एवं माननीय प्रधानमंत्री से संवाद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

भीलवाडा, 30 दिसंबर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी 2023 को मनाई जायेगी। इसे यादगार बनाने के लिये संसद में वक्ता के रूप में भाषण देने का मौका राष्ट्रीय स्तर पर चयनित वक्ता को दिया जायेगा। भीलवाडा जिले से जिला स्तर पर वक्ता का चयन ऑनलाइन किया जायेगा। जिला युवा अधिकारी श्री सुमित यादव ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी को राज्य स्तर पर चयन के लिये 04 जनवरी 2023 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कार्यालय के ईमेल  dyc.bhilwara@gmail.com     के माध्यम से जमा करें। चयन बाबत 3 मिनट के लिये हिंदी एवं अंग्रेजी में वक्ता को भाषण…
Read More
मातृवृक्ष बगीचा लगाये-अधिक लाभ कमाये

मातृवृक्ष बगीचा लगाये-अधिक लाभ कमाये

भीलवाडा 30 दिसंबर। कृषि विज्ञान केन्द्र पर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण मातृवृक्ष बगीचों का रेखांकन विषय पर आयोजित किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.एम. यादव ने बताया कि फलदार बगीचे की स्थापना एवं प्रबंधन बहुत ही सावधानीपूर्वक एवं योजनाबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। अधिकतम पैदावार और लाभ कमाने हेतु बगीचे के लिए उपयुक्त स्थान का चयन, सही रोपण प्रणाली, उचित रोपण दूरी, पौधों की नवीनतम किस्मों का चयन एवं उत्पाद का सही विपणन बहुत मायने रखता है। कृषि महाविद्यालय भीलवाड़ा के पूर्व डीन डॉ. किशन लाल जीनगर ने…
Read More
जल, जमीन और जलवायु बचाएं-प्राकृतिक खेती अपनाएं

जल, जमीन और जलवायु बचाएं-प्राकृतिक खेती अपनाएं

भीलवाड़ा, 26 दिसंबर। कृषि विज्ञान केन्द्र पर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण प्राकृतिक खेती तकनीकी विषय पर आयोजित किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.एम. यादव ने बताया कि प्राकृतिक खेती रसायन मुक्त एवं पशुधन आधारित होने के साथ ही कृषि-पारिस्थितिकी के मानकों पर आधारित विविध कृषि प्रणाली है जिससे मिट्टी की उर्वरता एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य को बढ़ाने ग्रीन हाऊस प्रभाव को कम करते हुए किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक है। डॉ. यादव ने बताया कि प्राकृतिक खेती का प्रमुख उद्देश्य घरेलू संसाधनों का उपयोग कर जैविक आदान तैयार करना…
Read More
जिले के समस्त राजकीय व निजी चिकित्सा संस्थानों पर कोविड को लेकर होगा मॉक-ड्रिल

जिले के समस्त राजकीय व निजी चिकित्सा संस्थानों पर कोविड को लेकर होगा मॉक-ड्रिल

भीलवाडा, 26 दिसम्बर। भारत सरकार द्वारा अन्य देशों में बढ़ते हुए कोरोना केसेज को लेकर समय पर रोकथाम के लिए केन्द्र सरकार द्वारा गाईड लाइन जारी की गई। इसको लेकर राज्य सरकार ने भी आमजन को सावधानियां बरतने के लिए गाईड लाइन जारी की गई है। जिले में कोविड केसेज की रोकथाम की पूर्व तैयारियों को लेकर जिले के राजकीय व निजी चिकित्सा संस्थानों पर मॉक-ड्रिल किया जायेगा। जिसकी समस्त सूचनाएं भारत सरकार के कोविड-19 पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ0 घनश्याम चावला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अन्य देशों में कोरोना के केसेज में लगातार…
Read More
संभागीय आयुक्त ने उपखण्ड कार्यालय जहाजपुर व निर्वाचन विभाग के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के कार्यों का निरीक्षण किया

संभागीय आयुक्त ने उपखण्ड कार्यालय जहाजपुर व निर्वाचन विभाग के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के कार्यों का निरीक्षण किया

भीलवाड़ा, 26 दिसंबर। संभागीय आयुक्त श्री बी.एल मेहरा ने निर्वाचन विभाग के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2023 के कार्यों का निरीक्षण किया। जिसके तहत जहाजपुर विधानसभा क्षेत्रों में नवीन वोटर जोड़े जाने संबंधी कार्य पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने 27 दिसंबर तक समस्त प्राप्त आवेदनों के निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड कार्यालय के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। उपखण्ड अधिकारी ने अवगत कराया कि न्यायालय उपखण्ड अधिकारी जहाजपुर को माननीय राजस्व मण्डल अजमेर द्वारा 4 / 22 से 09/22 में ए प्लस रेटिंग दी गई है, जिस पर बेहतर न्यायिक कार्य करने पर संभागीय आयुक्त द्वारा संतोष…
Read More
विगत चार वर्षों में जिले में हुए बेजोड़ विकास कार्य -प्रभारी मंत्री डॉ. जोशी

विगत चार वर्षों में जिले में हुए बेजोड़ विकास कार्य -प्रभारी मंत्री डॉ. जोशी

राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं देशभर में रही अनुकरणीय- राजस्व मंत्री जिला प्रभारी मंत्री व राजस्व मंत्री ने किया जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ देवनारायण व कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के तहत 145 छात्राओं को किया स्कूटी का वितरण भीलवाड़ा, 24 दिसंबर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर नगरपरिषद टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी मंत्री डॉ. महेश जोशी, राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, सहाडा विधायक श्रीमती गायत्री देवी, जिला प्रभारी सचिव श्री नवीन महाजन ने जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का…
Read More
प्रभारी मंत्री ने इंदिरा रसोई में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता देख की सराहना

प्रभारी मंत्री ने इंदिरा रसोई में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता देख की सराहना

भीलवाड़ा, 24 दिसंबर। जिला प्रभारी मंत्री डॉ महेश जोशी तथा राजस्व मंत्री रामलाल जाट शनिवार को रोडवेज बस स्टेण्ड स्थित इंदिरा रसोई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रसोई में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आमजन की तरह काउंटर से 8-8 रुपए के टोकन लिए। इसके बाद रसोई में जरूरतमंद व्यक्तियों के साथ बैठकर भोजन किया तथा परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता देख सराहना की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों से बातचीत कर भोजन के बारे में फीडबैक लिया। भोजन करने के बाद प्रभारी मंत्री तथा राजस्व मंत्री ने विजिटर्स डायरी का अवलोकन कर अपना फीडबैक तथा आवश्यक सुझाव…
Read More
राजस्थान के भीलवाड़ा में करंट से दो भाइयों सहित तीन की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा में करंट से दो भाइयों सहित तीन की मौत

कुएं में बोर करने उतरे थे, पानी में फैल गया था करंट उदयपुर, संवाद सूत्र। भीलवाड़ा जिले के जोधड़ास गांव में कुएं में बोर करने उतरे तीन युवकों की करंट फैलने से मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई शामिल हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात बारह बजे की है। रायला थाना क्षेत्र के जोधड़ास गांव में रात को रोशनी करने के बाद तीन युवक 80 फीट गहरे कुएं में बोरिंग करने के लिए उतरे थे। इनमें गांगलास निवासी शिवलाल पुत्र घीसू…
Read More
धूमधाम से मनाया जाएगा भीलवाड़ा महोत्सव, 12 से 14 जनवरी तक होगा आयोजन

धूमधाम से मनाया जाएगा भीलवाड़ा महोत्सव, 12 से 14 जनवरी तक होगा आयोजन

10 से 15 जनवरी तक लगेगा उद्योग मेला भीलवाड़ा, 22 दिसंबर। भीलवाड़ा महोत्सव 12 से 14 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर श्री मोदी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों से तैयारियों पर चर्चा की। श्री मोदी ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर एडीएम प्रशासन डॉ. राजेश गोयल के सानिध्य में अलग-अलग कमेटियां बनाकर महोत्सव की तैयारियां की जायेगी। जिला कलक्टर श्री मोदी ने कहा कि भीलवाड़ा महोत्सव…
Read More
राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना 2022-23 (पुरस्कार वर्ष 2021-22) के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना 2022-23 (पुरस्कार वर्ष 2021-22) के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

भीलवाडा 22 दिसंबर। राज्य में सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उद्योगों द्वारा औद्योगिक विकास एवं आर्थिक उत्थान में विशेष योगदान एवं सहयोग करने वाले उद्यमियों को पुरस्कृत/सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ‘‘ राजस्थान उद्योग रत्न’’ पुरस्कार योजना लागू की गई है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23(पुरस्कार वर्ष 2021-22) हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2023 है। उपरोक्त तिथि तक राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के साथ हस्तशिल्पी एवं बुनकर भी कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र,भीलवाड़ा में अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महा प्रबन्धक ने…
Read More
error: Content is protected !!