Bhilwara

जिला स्तरीय जनसुनवाई में विभिन्न स्थानों व मसलों से जुड़े कुल 70 से अधिक प्रकरणों में की सुनवाई अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समयबद्ध व संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के लिए किया निर्देशित

जिला स्तरीय जनसुनवाई में विभिन्न स्थानों व मसलों से जुड़े कुल 70 से अधिक प्रकरणों में की सुनवाई अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समयबद्ध व संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के लिए किया निर्देशित

भीलवाड़ा, 16 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई जाकर प्रत्येक महीने के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत, द्वितीय गुरुवार को ब्लॉक स्तर एवं तृतीय गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ राजेश गोयल की अध्यक्षता में गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र के विडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया। उन्होंने विभिन्न प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए।…
Read More
महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

भीलवाड़ा, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि एवं इसके अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों/कार्यक्रमों के दोरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट श्री आशीष मोदी ने आदेश जारी कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है। हरणी महादेव मेला,भीलवाड़ा के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा श्री विनोद कुमार, सिटी कोतवाली एवं भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार करेडा श्री हरेन्द्र सिंह चौहान, प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार नगर विकास न्यास श्री बेणी प्रसाद सरगरा, सुभाष नगर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार भू.अ. श्री आशीष सोनी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट समकक्ष वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से…
Read More
डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की 16वीं बैठक 20 फरवरी को

डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की 16वीं बैठक 20 फरवरी को

भीलवाड़ा, 15 फरवरी। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की 16वीं बैठक जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष, मैनेजिंग कमेटी की अध्यक्षता में 20 फरवरी को सायं 3ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी खनि अभियंता एवं सदस्य सचिव डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ने दी।
Read More
अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षा एवं व्यवसायिक ऋण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी

अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षा एवं व्यवसायिक ऋण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी

भीलवाड़ा, 15 फरवरी। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, जयपुर द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, जैन, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बोद्ध) को शिक्षा, व्यवसाय ऋण के लिए ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। ऋण आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री आजाद खान पठान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में अल्पसंख्यक समुदाय के लिये शिक्षा एवं व्यवसाय ऋण के लिए कौशल प्रशिक्षण, आई.टी.आई., शिल्पकार, हथकरघा वाले अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न होना अति आवश्यक है। व्यवसाय ऋण के लिए आवेदक की आयु 18-54 वर्ष…
Read More
जिला स्तरीय जनसुनवाई का गुरुवार को होगा आयोजन

जिला स्तरीय जनसुनवाई का गुरुवार को होगा आयोजन

भीलवाड़ा, 15 फरवरी। ‘‘सम्पर्क समाधान‘‘ शिविर के अन्तर्गत जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 16 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट के राजीव गाँधी सेवा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही ब्लॉक स्तर पर राजीव गाँधी सेवा केन्द्र पर विडियो कॉन्फ्रेंस में जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका एवं संबंधित ब्लॉक स्तरीय जांच अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Read More
राष्ट्र स्तरीय गांधीवादी संस्थाओं का दो दिवसीय सम्मेलन अजमेर में, गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी अजमेर समन्वयकारी समिति के सदस्य

राष्ट्र स्तरीय गांधीवादी संस्थाओं का दो दिवसीय सम्मेलन अजमेर में, गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी अजमेर समन्वयकारी समिति के सदस्य

भीलवाड़ा, 14 फरवरी। राष्ट्र स्तरीय गांधीवादी संस्थाओं का दो दिवसीय सम्मेलन शासन सचिव शान्ति एवं अहिंसा विभाग, राज. जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 25 व 26 फरवरी को अजमेर जिले में रखा गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक समन्वयकारी समिति का गठन किया जाएगा। अजमेर जिले के लिये गठित समन्वय कारी समिति में भीलवाड़ा जिले से महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्री अक्षय त्रिपाठी, अजमेर से श्री गोपाल बाहेती व  श्री शक्ति प्रताप सिंह,नागौर से श्री जगदीश शर्मा, जयपुर से श्री सवाई सिंह, झुंझुनूं से श्री धर्मवीर कटेदा, टोंक से श्री अनुराग गौतम व श्री सुनील…
Read More
राजस्व मंत्री ने ज्ञानगढ़ में 550 लाख की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

राजस्व मंत्री ने ज्ञानगढ़ में 550 लाख की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

भीलवाड़ा, 11फरवरी। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने शनिवार को ज्ञानगढ़ में मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2021–22 के तहत राशि रु 550 लाख की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र मांडल में करेडा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पदयात्रा एवं मोहल्ले वाइज जनसुनवाई भी की। उन्होंने विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से पंचायत समिति करेड़ा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 40 दिव्यांगजनों को स्कूटी भी वितरण की। इस दौरान आमजन को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया यह बजट उनकी दूरगामी…
Read More
आसींद उपडाकघर में विशाल सुकन्या समृद्धि मेले का आयोजन

आसींद उपडाकघर में विशाल सुकन्या समृद्धि मेले का आयोजन

भीलवाड़ा, 10 फरवरी। आजादी का अमृत महोत्सव अमृतपेक्स अभियान के अंतर्गत आसीन्द उप डा़कघर मे विशाल मण्डल स्तरीय सुकन्या समृद्धि मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले मे आमजन ने विशेष रुचि दिखाई और जनता का सैलाब उमड़ा। भारतीय डाक विभाग की समस्त बचत एवं बीमा योजनाओ के बारे मे आमजन को जानकारी देते हुये सुकन्या समृद्धि योजना के बारे मे विस्तार से समझाया गया साथ ही नन्ही बालिकाओं के हाथोहाथ सुकन्या समृद्धि खाते खोलकर विशेष सुविधा प्रदान की गई। भीलवाडा मण्डल के डाकघर अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि अमृतपेक्स-2023 अभियान के तहत भीलवाड़ा डाक मण्डल मे विभिन्न…
Read More
किसान बकरी पालन द्वारा बने आत्मनिर्भर – डॉ. यादव

किसान बकरी पालन द्वारा बने आत्मनिर्भर – डॉ. यादव

भीलवाड़ा, 10 फरवरी। अनुसंधान निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा प्रायोजित अनुसूचित जनजाति योजनान्तर्गत बकरी पालन द्वारा उद्यमिता विकास विषय पर 15 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र के गोदित गाँव मांडल पंचायत समिति के सज्जनपुरा में आयोजित किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.एम. यादव ने बताया कि बकरी पालन भूमिहीन, लघु एवं सीमांत किसानों के जीवन निर्वाह का प्रमुख स्त्रोत है। डॉ. यादव ने बकरियों की प्रमुख नस्लें सिरोही, सोजत, गूजरी, करौली, मारवाड़ी, झकराना, परबतसरी एवं झालावाड़ी में आवास एवं आहार प्रबन्धन, प्रमुख रोग एवं निदान, कृमिनाशक, बाह्य परजीवी नियन्त्रण की जानकारी…
Read More
जिले में कुल 8452 मनरेगा कार्यो पर राशि 85297.82 लाख रू. की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी

जिले में कुल 8452 मनरेगा कार्यो पर राशि 85297.82 लाख रू. की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी

भीलवाड़ा, 10 फरवरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने सिक्योर सॉफ्ट के माध्यम से 10 फरवरी को जिले की 12 पंचायत समितियों में 436 कार्यों पर 5565.45 लाख रू. राशि की नवीन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है। जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पंचायत समिति शाहपुरा में 936 कार्यों पर 8041.33 लाख रू., पंचायत समिति बदनोर में 547 पर 6685.27 लाख रू., पंचायत समिति बनेडा में 595 कार्यों पर 6990.12 लाख रू., पंचायत समिति करेडा में 804 कार्यों पर 6841.64…
Read More
error: Content is protected !!