Bhilwara

यूनिसेफ टीम ने किया जिला वैक्सीन भण्डार का निरीक्षण

यूनिसेफ टीम ने किया जिला वैक्सीन भण्डार का निरीक्षण

कोल्ड चैन व्यवस्था के रख-रखाव व रिपोर्टिंग सम्बन्धी कार्यो के संबंध में दिये निर्देश भीलवाडा, 10 फरवरी। स्टेट व यूनिसेफ टीम के डॉ. मनीषा चावला एवं यूनिसेफ के श्री अभिषेक शर्मा, डॉ. मनीषा चावला ने शुक्रवार को जिला वैक्सीन भण्डार का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि निरीक्षण उपरान्त यूनिसेफ से आए पदाधिकारियों ने जिला स्तर पर समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, पब्लिक हैल्थ मैनेजर, कोल्ड चैन हैण्डलर्स, डीपीएम, डीएनओ एवं यूपीएम एनयूएचएम की बैठक लेकर यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री अभिषेक शर्मा ने जिला स्तर पर वैक्सीन व कोल्ड…
Read More
राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को

सफल बनाने के लिए ऑनलाईन बैठक आयोजित भीलवाड़ा, 09 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार 11 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए गुरुवार को अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश, श्री अजय शर्मा, ने जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिला एवं सेशन न्यायाधीश, श्री अजय शर्मा ने वीसी में भाग लेने वाले समस्त न्यायिक अधिकारियों को न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने एवं इस उद्देश्य की पूर्ति…
Read More
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कुष्ठ रोग के बारे में समुदाय में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए 13 फरवरी तक की जाएगी अनेकों गतिविधियां भीलवाडा, 09 फरवरी। कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में ‘कुष्ठ रोग से लडे़ और कुष्ठ रोग को इतिहास बनाये’ थीम के आधार पर 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। गुरूवार को जन मानस में कुष्ठ रोग के प्रति जनचेतना जागृत करने के लिए जागरूकता रथ को सीएमएचओ परिसर से रवाना किया गया। जागरूकता रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने…
Read More
फसलों एवं सब्जियों के लिए अमृत है जीवामृत -डॉ. यादव

फसलों एवं सब्जियों के लिए अमृत है जीवामृत -डॉ. यादव

भीलवाड़ा 9 फरवरी। अनुसंधान निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा प्रायोजित अनुसूचित जाति उपयोजनान्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र अरणिया घोड़ा शाहपुरा द्वारा सब्जियों और मसाला फसलों में जीवामृत का प्रयोग विषय पर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.एम. यादव ने बताया कि सब्जियों एवं फसलों में अन्धाधुन्ध रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के प्रयोग से मनुष्य अनेक गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहा है साथ ही उत्पादन लागत भी अधिक वहन करना पड़ रहा है साथ ही मिट्टी की उर्वरा क्षमता भी नष्ट होती जा रही है। इसके लिए डॉ.…
Read More
जिले में गर्भवती महिलाओं को दिया निःशुल्क जांच व उपचार सेवाओं का लाभ

जिले में गर्भवती महिलाओं को दिया निःशुल्क जांच व उपचार सेवाओं का लाभ

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के दौरान भीलवाडा, 09 फरवरी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सा विभाग की ओर से प्रत्येक माह की 9, 18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे गर्भावस्था व प्रसव के दौरान जोखिम को कम करने…
Read More
राज्य सरकार की योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वितः- राजस्व मंत्री

राज्य सरकार की योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वितः- राजस्व मंत्री

भीलवाड़ा, 9 फरवरी। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र मांडल में ग्राम मांडल में पदयात्रा व मोहल्लेवार जनसुनवाई की। इस दौरान श्री जाट ने आमजन की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट कस्बे में अधिकारियों के साथ पहुंचे जहां आमजन की पेयजल, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याओं को सुना। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने उपस्थित जनसमूह को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुडनें की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के हितों के…
Read More
पुलिस प्रशासन ने ली जिला कारागृह की तलाशी

पुलिस प्रशासन ने ली जिला कारागृह की तलाशी

भीलवाडा, 08 फरवरी। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बुधवार को जिला कारागृह की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्येष्ठा मैत्रेयी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री ब्रह्मलाल जाट के नेतृत्व में वृत्ताधिकारी शहर श्री नरेन्द्र दायमा, तहसीलदार श्री हरेन्द्र सिंह, थानाधिकारी श्री सुरेश सिंह एवं जेल अधीक्षक श्री भैरू सिंह राठौड़, कारापाल श्री नवल किशोर शर्मा, उप कारापाल श्रीमती स्वीटी स्टेला की मौजूदगी व निर्देशन में पुलिस जाब्ता, जेल व आरएसी स्टाफ द्वारा कारागृह की सघन तलाशी ली गई। तलाशी में किसी भी प्रकार की निषिद्ध सामग्री/वस्तु बरामद नही हुई तथा बुधवार को अधीनस्थ उप कारागृह गंगापुर,…
Read More
आरबीएसके कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन

आरबीएसके कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन

जिले में कुपोषित बच्चों का नियमित फॉलोअप कर एमटीसी में उपचार करवाने के चिकित्सकों को दिये निर्देश भीलवाड़ा, 08 फरवरी। जिले में बुधवार को डीईआईसी भवन में आरबीएसके कार्यक्रम की आयोजित मासिक समीक्षा में मोबाइल हेल्थ टीम के आयुष चिकित्साधिकारियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व फार्मासिस्टों को जिले में स्क्रीनिंग के दौरान चिन्ह्ति कुपोषित बच्चों का आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित फॉलोअप करा एमटीसी केंद्र में उपचार करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मोबाईल हैल्थ टीमों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सहायक नोड़ल अधिकारी डॉ.…
Read More
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने किया जिले के रायला और आसींद क्षेत्र का दौरा

जिला कलक्टर आशीष मोदी ने किया जिले के रायला और आसींद क्षेत्र का दौरा

मनरेगा कार्यों का किया औचक निरीक्षण, मौके पर मौजूद आमजन की समस्याओं को सुना भीलवाड़ा, 8 फरवरी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो में गुणवत्ता एवं समयबद्धता परखने के लिए जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने बुधवार को जिले के रायला और आसींद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जांच की और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलक्टर श्री मोदी ने रायला में निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, राजीव गांधी सेवा केंद्र, नाला एवं सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण…
Read More
राजस्व मंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

राजस्व मंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

भीलवाड़ा 8 फरवरी। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने बुधवार को जिले के विधानसभा क्षेत्र मांडल में करेड़ा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पदयात्रा व मोहल्लेवार जनसुनवाई की। इस दौरान श्री जाट ने आमजन की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने आमजन को किए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। राजस्व मंत्री ने आमजन को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ के लिए नाम जुड़वाने सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी। श्री जाट ने माननीय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया…
Read More
error: Content is protected !!