भीलवाड़ा: रविवार 10 नवंबर को मतदान केन्द्रों पर बैठेंगे बीएलओ
भीलवाड़ा, 08 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्धारित कार्यक्रमानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत विशेष अभियान की तिथि दिनांक 10 नवम्बर, 2024 (रविवार) को समस्त बूथ लेवल अधिकारी सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे 10 नवम्बर, 2024 (रविवार) को सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर पहुँच कर मतदाता सूची में नाम जोड़न, हटाने एवं संशोधन हेतु बीएलओ को आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रारूप-6 में दिनांक 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम सूची में…
