भीलवाड़ा : जिले में अवैध खनन के विरूद्ध अभियान : 129 प्रकरण दर्ज, 47.10 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूली
24 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज, 10 बड़ी मशीनें और 66 वाहन जब्त भीलवाडा 03 दिसंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिले में खनिजों के अवैध खनन/निर्गमन/भंडारण के विरूद्ध 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलाये गये अभियान में कुल 129 प्रकरण बनाये जाकर 10 बड़ी मशीनें तथा 66 अन्य वाहन डंपर ट्रोले एवं टैक्टर-ट्रोली जब्त किये गये तथा 47.10 लाख रू की जुर्माना राशि वसूल की गई। अभियान के दौरान 24 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई। खनि अभियंता ने बताया कि जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियान के दौरान 24ग7…
