आत्मसंयम से ही जीवन में आती है शुद्धताःपं. रविकीर्ति
उत्तम संयम धर्म दिवस पर अभिषेक-शांतिधारा, तपस्वी मंजू देवी मुण्डलिया का हुआ अभिनंदन उदयपुर। सकल दिगंबर जैन समाज सेक्टर-14 की ओर से महावीर भवन में पर्युषण पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के षष्ठम दिन उत्तम संयम धर्म दिवस पर श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधान से संपन्न हुई। शांतिधारा का पुण्यार्जन अमृतलाल-कांतिलाल मुण्डलिया परिवार को प्राप्त हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंडित रविकीर्ति जी ने कहा कि स्वयं पर सम्यक रूप से नियंत्रण रखना ही संयम धर्म है। इंद्रियों और मन की वासनाओं को नियंत्रित कर जीवन को सद्मार्ग पर ले जाना…
