Blog

करवा चौथ के सामूहिक उद्यापन को लेकर राजपूत महासभा की तैयारियां तेज

करवा चौथ के सामूहिक उद्यापन को लेकर राजपूत महासभा की तैयारियां तेज

- 51 महिलाओं के उद्यापन का लक्ष्य, 11 का हुआ पंजीयन - आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं का समाज की सहायता से होगा उद्यापन उदयपुर, 27 सितम्बर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग की बैठक रविवार को रावजी का हाटा स्थित महासभा भवन में सम्पन्न हुई, जिसमें करवा चौथ के सामूहिक उद्यापन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाज द्वारा 51 महिलाओं के सामूहिक उद्यापन का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें से 11 महिलाओं का पंजीयन हो चुका है। बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को समाज की सहायता से उद्यापन करने का निर्णय भी लिया…
Read More
चौधरी – मेवाड़ा कलाल समाज के याराना – दोस्ताना सेवा समिति के तत्वावधान में प्रथम रक्तदान महोत्सव में उमड़ा हुजूम 101 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड

चौधरी – मेवाड़ा कलाल समाज के याराना – दोस्ताना सेवा समिति के तत्वावधान में प्रथम रक्तदान महोत्सव में उमड़ा हुजूम 101 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड

उदयपुर, 27 सितम्बर | याराना - दोस्ताना सेवा समिति, उदयपुर (मेवाड़ा चौधरी कलाल समाज) की ओर से रविवार को आयोजित प्रथम रक्तदान महोत्सव में महिलाओं, युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। समाज के चित्रकूट नगर स्थित भवन में आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर स्थल पर रवीन्द्रनाथ मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं लोकमित्र ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुरेश डांगी के निर्देशन में तैनात स्टाफकर्मियों ने रक्तदाताओं की प्राथमिक जांचें कर ब्लड ग्रुप जांचकर रक्तदान कराया। याराना - दोस्ताना सेवा समिति के कोषाध्यक्ष श्री शैलेंद्र चौधरी व सदस्य श्री रमेश मालवनिया, श्री रामचंद्र चौधरी, श्री नंदलाल…
Read More
पर्यटन स्थल नहीं, अपितु राष्ट्र चरित्र निर्माण का स्थल है प्रताप गौरव केन्द्र — प्रो. बीपी शर्मा

पर्यटन स्थल नहीं, अपितु राष्ट्र चरित्र निर्माण का स्थल है प्रताप गौरव केन्द्र — प्रो. बीपी शर्मा

—विश्व पर्यटन दिवस पर प्रताप गौरव केंद्र और राजस्थान होटलियर क्लब का संयुक्त आयोजन —उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए पर्यटक, प्रवेश शुल्क में रही विशेष छूट, पर्यटकों का हुआ भावभीना परम्परागत स्वागत उदयपुर, 27 सितम्बर। प्रताप गौरव केंद्र की स्थापना का उद्देश्य केवल किसी स्मारक या पर्यटन स्थल का निर्माण करना नहीं है, बल्कि राष्ट्र चरित्र निर्माण और युवा पीढ़ी को भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। यह बात वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने रविवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' और राजस्थान…
Read More
विद्या भवन पॉलिटेक्निक के मेलजोल मेले में ‘दिवेर विजय प्रस्तुति’ ने जीवंत किया इतिहास

विद्या भवन पॉलिटेक्निक के मेलजोल मेले में ‘दिवेर विजय प्रस्तुति’ ने जीवंत किया इतिहास

महाराणा प्रताप का शासन काल गुड गवर्नेंस और संसाधन प्रबंधन का प्रेरक मॉडल, इंजीनियरिंग व  मैनेजमेंट के विद्यार्थी ले प्रेरणा  - भारती राज उदयपुर, 27 सितंबर।  महाराणा प्रताप का जीवन और उनका शासनकाल गुड गवर्नेंस, वित्त प्रबंधन, उपलब्ध संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, मानव संसाधन के प्रभावी संयोजन, उत्तम नगरीय आयोजना  तथा जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के प्रबन्धन का प्रेरक उदाहरण है। इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को प्रताप से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह विचार आरएसएमएम लिमिटेड की वित्त सलाहकार एवं राजस्थान लेखा सेवा की वरिष्ठ अधिकारी भारती राज ने विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आयोजित मेलजोल मेले के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त…
Read More
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण सरकार की पहली प्राथमिकता – खराड़ी

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण सरकार की पहली प्राथमिकता – खराड़ी

विकसित भारत- जन सेवा अभियान आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री बच्चों को न्यूट्री बॉक्स वितरित किए, गर्भवती माताओं की गोद भराई कर दी शुभकामनाएं उदयपुर, 27 सितम्बर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत चल रहे आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। तीसरे दिन रविवार को जिले के शेष 800 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम हुए। झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढेडमारिया में आयोजित कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने  भी शिरकत की। केबिनेट मंत्री श्री खराड़ी ने बच्चों, लाभार्थी परिवारों व  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद…
Read More
300 से अधिक विद्यार्थियों को मिली पीएचडी की उपाधि, ज्ञान को समाज कल्याण से जोड़ने का दिया संदेश

300 से अधिक विद्यार्थियों को मिली पीएचडी की उपाधि, ज्ञान को समाज कल्याण से जोड़ने का दिया संदेश

25 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा में महर्षि कॉलेज के छठे दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन उदयपुर। श्री महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलॉजी का छठा दीक्षांत समारोह रविवार को अशोका ग्रीन्स, उदयपुर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। संस्थान की 25 वर्षों से अधिक की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक यात्रा में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में 300 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में पीएचडी की उपाधियां एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश डागा, संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी डॉ. भगवती…
Read More
सिकल सेल मरीजों की मदद को आगे आया इनर व्हील दीवास, दवाइयों से लेकर चिकित्सा उपकरण तक किए उपलब्ध

सिकल सेल मरीजों की मदद को आगे आया इनर व्हील दीवास, दवाइयों से लेकर चिकित्सा उपकरण तक किए उपलब्ध

उदयपुर। महाराणा भूपाल हॉस्पिटल के सिकल सेल विभाग में उपचाररत मरीजों की सहायता के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास की ओर से सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि सिकल सेल से पीड़ित मरीजों को बीमारी के दौरान गंभीर दर्द और अनेक शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी उपचार संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से आवश्यक दवाइयां और स्पाइरोमीटर उपलब्ध करवाए गए। मरीजों को फल एवं बिस्किट भी वितरित किए गए। सिकल सेल विभाग के नर्सिंग इंचार्ज ललित किशोर पारगी ने बताया कि वे स्वयं भी…
Read More
हर्षाेल्लास के साथ निकली भव्य परिपाटीःसाधु-साध्वियों के सान्निध्य में गूंजे जयकारे, नवकारसी का हुआ आयोजन

हर्षाेल्लास के साथ निकली भव्य परिपाटीःसाधु-साध्वियों के सान्निध्य में गूंजे जयकारे, नवकारसी का हुआ आयोजन

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जिनालय समिति, सेक्टर-4 के तत्वावधान में आज धार्मिक उल्लास व श्रद्धा के साथ एक भव्य परिपाटी का आयोजन किया गया। यह धार्मिक यात्रा साधु-भगवंतों के पावन सान्निध्य में सेक्टर-4 स्थित जिनालय से प्रारंभ होकर सेक्टर-4 स्थित श्री शांतिनाथ/समीना पार्श्वनाथ दिगंबर मंदिर पहुंची। कार्यक्रम पूज्य मुनि भगवंत दिव्यप्रण कीर्ति सागर जी म.सा., दिव्यमुनि सागर जी म.सा. तथा साध्वी श्री जिनरसा जी म.सा. के पावन निश्रा व सान्निध्य में संपन्न हुआ। परिपाटी के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। बैंड-बाजों की मधुर व भक्तिमय धुनों के साथ निकली इस परिपाटी में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं…
Read More
आत्मज्ञान के बिना मानव जीवन अधूराःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

आत्मज्ञान के बिना मानव जीवन अधूराःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर, 27 सितम्बर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में धर्मसभा आयोजित हुई। पूज्य डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि आत्मज्ञान के अभाव में मानव जीवन अधूरा है। मनुष्य नश्वर शरीर और भौतिक सुख-सुविधाओं में उलझा रहता है, जबकि जीवन का वास्तविक आधार आत्मा है। उन्होंने कहा कि शरीर जड़ और आत्मा चेतन है। शरीर का अस्तित्व आत्मा के कारण ही है। जिस प्रकार किसी संख्या में ‘एक’ के बिना शून्यों का कोई मूल्य नहीं रहता, उसी प्रकार आत्मा के बिना शरीर के सभी अंग निष्प्राण हैं। उन्होंने आचार्य मानतुंग का उदाहरण देते…
Read More
आस्था और साधना से आत्मा का सतत विकास

आस्था और साधना से आत्मा का सतत विकास

सुख-दुःख से परे आस्था और साधना से आत्मा के विकास का मार्गःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी उदयपुर, 27 सितंबर। दादावाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास की सतत प्रवचन श्रृंखला में गुरुवर्या बहिन म.सा. डॉ. श्री विद्युतप्रभा श्रीजी ने आत्मविकास एवं मोक्षमार्ग पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के शासनकाल में प्राप्त मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए व्यक्ति को निरंतर आध्यात्मिक अभ्यास करते हुए अपनी आत्मा के विकास का प्रयास करना चाहिए। साध्वीश्री ने कहा कि जीवन यात्रा का उद्देश्य केवल सुखों से परिपूर्ण होना नहीं है और न ही दुखों से पूरी तरह दूर भागना। जीवन में…
Read More
error: Content is protected !!