उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जिनालय समिति, सेक्टर-4 के तत्वावधान में आज धार्मिक उल्लास व श्रद्धा के साथ एक भव्य परिपाटी का आयोजन किया गया। यह धार्मिक यात्रा साधु-भगवंतों के पावन सान्निध्य में सेक्टर-4 स्थित जिनालय से प्रारंभ होकर सेक्टर-4 स्थित श्री शांतिनाथ/समीना पार्श्वनाथ दिगंबर मंदिर पहुंची। कार्यक्रम पूज्य मुनि भगवंत दिव्यप्रण कीर्ति सागर जी म.सा., दिव्यमुनि सागर जी म.सा. तथा साध्वी श्री जिनरसा जी म.सा. के पावन निश्रा व सान्निध्य में संपन्न हुआ। परिपाटी के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। बैंड-बाजों की मधुर व भक्तिमय धुनों के साथ निकली इस परिपाटी में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में श्त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर कीश् और प्रभु पार्श्वनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा।
समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि परिपाटी के गंतव्य स्थल पर पहुंचने के पश्चात जिनालय परिसर में सामूहिक नवकारसी का सुंदर आयोजन रखा गया, जिसमें सभी उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने प्रभु भक्ति के उपरांत प्रसादी ग्रहण की।
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जिनालय समिति के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने इस सफल आयोजन की जानकारी देते हुए सभी पधारे हुए गुरुभगवंतों का वंदन किया और धर्मप्रेमियों व समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
हर्षाेल्लास के साथ निकली भव्य परिपाटीःसाधु-साध्वियों के सान्निध्य में गूंजे जयकारे, नवकारसी का हुआ आयोजन
