Blog

राजस्थानी स्वाद की जड़ों से आधुनिक थाली तक पहुंचेगा विरासती जायका

राजस्थानी स्वाद की जड़ों से आधुनिक थाली तक पहुंचेगा विरासती जायका

2 अक्टूबर को उदयपुर में ‘शेफ्स कनेक्ट एवं कहीं गुम ना हो जाएं-सीजन 9’, देश की 10 होटल्स के शेफ दिखाएंगे हुनर उदयपुर, 28 सितंबर। राजस्थान की समृद्ध पाक-संस्कृति और पारंपरिक खाद्य विरासत को नई पहचान देने के उद्देश्य से रॉयल राजस्थान शेफ्स सोसायटी की ओर से “शेफ्स कनेक्ट एवं कहीं गुम ना हो जाएंदृसीजन 9” का आयोजन 2 अक्टूबर को सेंट्रल पब्लिक स्कूल, उदयपुर में किया जाएगा। इस वर्ष आयोजन की थीम “आइए समाज को कुछ लौटाएं,जड़ों की ओर वापसी, राजस्थानी सामग्रियों की आधुनिक प्रस्तुति” रखी गई है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिष्ठित शेफ एवं पाक-कला विशेषज्ञ…
Read More
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के संबंध में समीक्षा बैठक 29 आज

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के संबंध में समीक्षा बैठक 29 आज

डूंगरपुर, 28 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के  पारदर्शी, निष्पक्ष, सफल, एवं सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) की अध्यक्षता में 29 सितम्बर 2026 को प्रातः 10.30 बजे जिला परिषद के ई.डी.पी. सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर ने बताया कि बैठक में समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी अपने-अपने आवंटित प्रकोष्ठ से संबंधित आम चुनाव-2026 की अब तक की गई तैयारियों एवं अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Read More
राजकुमार फत्तावत के चेयरमैन पद पर निर्वाचित होने पर महिला प्रकोष्ठ ने किया भव्य अभिनंदन

राजकुमार फत्तावत के चेयरमैन पद पर निर्वाचित होने पर महिला प्रकोष्ठ ने किया भव्य अभिनंदन

उदयपुर, 28 सितम्बर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से राजकुमार फत्तावत के चेयरमैन पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन बापूबाजार स्थित एलबीएस सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक णमोकार मंत्र जाप के साथ हुआ। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनल सिंघवी ने बताया कि समारोह में महिला प्रकोष्ठ की ओर से राजकुमार फत्तावत का शॉल, मेवाड़ी  पगड़ी, उपरना एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।  सिंघवी ने स्वागत उद्बोधन देते  हुए पूरे महिला प्रकोष्ठ की ओर से बधाइयां प्रेषित की।…
Read More
नारायण सेवा संस्थान ने किया महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन

नारायण सेवा संस्थान ने किया महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन

उदयपुर, 28 सितंबर। नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का नारायण सेवा संस्थान की ओर से स्वागत-अभिनंदन कर बधाई दी गई। संस्थान की टीम ने महापौर को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की ओर से संस्थान के नवनिर्मित ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया। संस्थान के मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा ‘हितैषी’, जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ एवं बंशीलाल मेघवाल ने महापौर को संस्थान की विभिन्न मानवीय सेवा गतिविधियों की जानकारी दी और ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ विजिट का निमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर टीम ने नवनिर्वाचित पार्षद दीपक नागदा,…
Read More
भगत सिंह की जयंती पर शिविर में 106 रक्त वीरों ने किया रक्तदान

भगत सिंह की जयंती पर शिविर में 106 रक्त वीरों ने किया रक्तदान

- हर साल करवाते है शिविर आयोजित, मानवता की सेवा का दिया संदेश उदयपुर, 28 सितंबर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में जी6 फार्मेसी एवं रक्तदाता युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 106 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अमर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और जरूरतमंद मरीजों के लिए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। जी6 फार्मेसी के कपिल शर्मा ने बताया कि शिविर में महाराणा भूपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम ने 106 यूनिट रक्त संग्रहित किया। रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करते हुए सामाजिक एवं…
Read More
उदयपुर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीक पर डॉ. विनय पाराशर ने ली सीएमई

उदयपुर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीक पर डॉ. विनय पाराशर ने ली सीएमई

उदयपुर। घुटना प्रत्यारोपण में आधुनिक रोबोटिक तकनीक के उपयोग एवं मरीजों को मिलने वाले लाभों को लेकर उदयपुर में विशेष सीएमई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अहमदाबाद पारेख्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ रोबोटिक सर्जन डॉ. विनय पाराशर ने घुटना प्रत्यारोपण में अपनाई जा रही नवीन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएमई में कई वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट मौजूद थे l कार्यक्रम का समन्वय डॉ. बलदीप शर्मा, वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, उदयपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विनय पाराशर के डॉ. बलदीप शर्मा एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कुणाल कालरा द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान के साथ हुई। इसके बाद डॉ. विनय पाराशर…
Read More
नव निर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता का उदयपुर में अभिनन्दन

नव निर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता का उदयपुर में अभिनन्दन

उदयपुर, 28 सितम्बर 2026। नगर निगम चुनाव 2026 में डूंगरपुर नगर निगम की नव निर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता के प्रथम बार उदयपुर आगमन पर उनके निज आवास पर मेवाड़ विकास मंच एवं कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आत्मीय अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी के सानिध्य में सुशीला गुप्ता का उपरना एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जनसेवा एवं नगर विकास के लिए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित स्वच्छ भारत मिशन के…
Read More
विशेष निरोधात्मक अभियान : 3 लाख 55 हजार लीटर से अधिक वाॅश नष्ट, 416 हुए गिरफ्तार

विशेष निरोधात्मक अभियान : 3 लाख 55 हजार लीटर से अधिक वाॅश नष्ट, 416 हुए गिरफ्तार

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई जारी उदयपुर, 28 सितंबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की जा रही है अब तक 3 लाख 55 हजार 711 लीटर वाॅश नष्ट किया गया है। 1064 अभियोग दर्ज, 36 वाहन सीज आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 27 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1064 अभियोग…
Read More
बीसीआई टूरिज्म और बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट आयोजित, बिजनेस कनेक्शन और कोलैबोरेशन को मिला नया आयाम

बीसीआई टूरिज्म और बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट आयोजित, बिजनेस कनेक्शन और कोलैबोरेशन को मिला नया आयाम

वर्कप्लेस विजिट के जरिए बिजनेस जर्नी को करीब से समझने और नए अवसर तलाशने की पहल उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से बिजनेस नेटवर्किंग, आपसी सहयोग और सदस्यों के व्यवसाय को करीब से समझने के उद्देश्य से हर माह आयोजित होने वाली वर्कप्लेस विजिट के तहत बीसीआई टूरिज्म और बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट का आयोजन हुआ। बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट शोभागपुरा स्थित पॉलीकोब हाउस में आयोजित हुई। शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित इस विजिट में बीसीआई टूरिज्म के सदस्यों ने बिजनेस के कार्यस्थल…
Read More
विश्व पर्यटन दिवस पर सहेलियों की बाड़ी में सजा संस्कृति और कला का रंग, पर्यटकों को लगाई नि:शुल्क मेहंदी

विश्व पर्यटन दिवस पर सहेलियों की बाड़ी में सजा संस्कृति और कला का रंग, पर्यटकों को लगाई नि:शुल्क मेहंदी

बीसीआई टूरिज्म के तीन दिवसीय आयोजन का समापन: आशा मेहंदी ग्रुप सम्मानित, इको टूरिज्म से मेडिकल टूरिज्म तक हुई चर्चा उदयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बीसीआई टूरिज्म की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आयोजन का रविवार को ऐतिहासिक सहेलियों की बाड़ी में विशेष समारोह के साथ समापन हुआ। पर्यटन, संस्कृति, कला और विरासत को समर्पित इस आयोजन में शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पर्यटकों से जोड़ने के साथ स्थानीय कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। बीसीआई टूरिज्म अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि इस अवसर पर तन्वी अब्बासी के आशा मेहंदी…
Read More
error: Content is protected !!