Blog

विकसित भारत जन सेवा अभियान

विकसित भारत जन सेवा अभियान

-विशेष जन सेवा शिविरों में राहत की सौगात -राजस्व से लेकर कृषि, सामाजिक सुरक्षा से पशु बीमा तक का मिल रहा लाभ उदयपुर, 28 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेशभर में संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गिरदावर सर्कल स्तर पर विशेष जन सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उनके नजदीक ही उपलब्ध कराया जा रहा है। उदयपुर में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रीतम कुमार के निर्देशन में आयोजित हो…
Read More
पर्यटन का स्वरुप बदल रहा है, होटल व्यवसायियों को इसके लिए तैयार रहना होगा – डॉ आचार्य

पर्यटन का स्वरुप बदल रहा है, होटल व्यवसायियों को इसके लिए तैयार रहना होगा – डॉ आचार्य

-विश्व पर्यटन दिवस पर होटल एसोसिएशन उदयपुर की ओर से आयोजित हुई संगोष्ठी -होटल व्यवसायियों ने पर्यटकों का मेवाडी परंपरा से स्वागत अभिनंदन किया उदयपुर। वर्तमान समय में पर्यटन का स्वरुप बदल रहा है। हमारी प्राचीन धरोहर, विरासत और संस्कृति के साथ देसी-विदेशी पर्यटक ग्रामीण पर्यटन की ओर भी आकर्षित हो रहा है, जहां वह खेत खलिहान के साथ ग्रामीण संस्कृति, उनके खानपान, वेशभूषा और परंपरा को भी जानना चाहता है। होटल व्यवसायियों को पयर्टन के इस बदलते स्वरुप की ओर भी ध्यान देना होगा। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर होटल एसोसिएशन की ओर से रविवार को पर्यटन पर्व-विरासत,…
Read More
इंटर-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन

इंटर-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन

उदयपुर, 28 सितम्बर।   जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. मीता चौधरी एवं सहायक आचार्या ज्योति मीणा के नेतृत्व में इंटर-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को विधि विभाग में किया गया। जिसमें एलएल.बी. एवं बी.ए. एलएल.बी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी शोध, तर्क-वितर्क, वाद-विवाद एवं न्यायालय में प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने की क्षमता का विकास करना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों ने मूट कोर्ट की प्रक्रिया के अनुरूप अपने पक्ष में प्रभावशाली मौखिक तर्क प्रस्तुत किए तथा निर्णायकों द्वारा…
Read More
परिस्थितियों को आत्मसात करना सीखें, यही जीवन की साधनाःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

परिस्थितियों को आत्मसात करना सीखें, यही जीवन की साधनाःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में सोमवार को नियमित व्याख्यान में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि जीवन में मोह से मुक्ति के लिए परिवर्तन को स्वीकार करना जरूरी है। उन्होंने भगवान आदिनाथ और भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिनाथ ने माता मरुदेवी को पीछे छोड़कर संयम पथ अपनाया और उनके जीवन में ऐसा परिवर्तन आया कि उन्हें केवल्य ज्ञान एवं निर्वाण की प्राप्ति हुई। वहीं महावीर ने माता के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए जीवनकाल में उन्हें नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था। साध्वीश्री ने कहा कि सुख-दुःख जैसी भी परिस्थिति आए, उसे…
Read More
इमेट चक्रव्यूह में उमड़े 2500 से अधिक लोग, उदयपुर बना पर्यावरण की जीवंत पाठशाला

इमेट चक्रव्यूह में उमड़े 2500 से अधिक लोग, उदयपुर बना पर्यावरण की जीवंत पाठशाला

13 स्थानों पर 70 से अधिक गतिविधियां, महज 136 किलो कचरा निकला; युवाओं ने खोजे पर्यावरण संरक्षण के नए रास्ते उदयपुर, 28 सितंबर। झीलों और पहाड़ों की नगरी उदयपुर में 26 और 27 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय ‘क्लाइमेट चक्रव्यूह फेस्टिवल 2026’ ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की अनूठी मिसाल पेश की। फेस्टिवल में 2500 से अधिक नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। देशभर से पहुंचे 150 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं, सामाजिक उद्यमियों और कलाकारों ने शहर के 13 प्रमुख स्थानों पर 70 से अधिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को प्रकृति और जलवायु संरक्षण से…
Read More
पंचतत्वों से बना शरीर अंततः पंचतत्वों में ही विलीन होताःडॉ. सुरेंद्र मुनि

पंचतत्वों से बना शरीर अंततः पंचतत्वों में ही विलीन होताःडॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, कुम्हारवाड़ा के तत्वावधान में देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में धर्मसभा आयोजित हुई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेंद्र मुनि ने कहा कि मनुष्य जिस शरीर पर गर्व करता है, वह पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पंचतत्वों से निर्मित है और अंततः इन्हीं में विलीन हो जाता है। जैन आगम में इसे ‘औदारिक शरीर’ कहा गया है, जिसका स्वभाव नश्वर है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है, लेकिन मनुष्य सांसारिक प्रपंचों में उलझकर इसकी सार्थकता भूल जाता है। चिंताहरण रत्न के दृष्टांत के माध्यम से उन्होंने समझाया कि जिस…
Read More
ट्रांसपोर्ट नगर में लगा ओरल हेल्थ एवं ओरल कैंसर जांच शिविर, आमजन को किया जागरूक

ट्रांसपोर्ट नगर में लगा ओरल हेल्थ एवं ओरल कैंसर जांच शिविर, आमजन को किया जागरूक

उदयपुर, 28 सितंबर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मेवाड़ एवं पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आज शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर, उदयपुर में ओरल हेल्थ अवेयरनेस एवं ओरल कैंसर डिटेक्शन कैंप आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों की मुख स्वास्थ्य संबंधी जांच के साथ उन्हें ओरल कैंसर के संभावित लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मुंह से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श तथा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मेवाड़ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु गुप्ता…
Read More
विद्या निकेतन के तीन खिलाड़ियों का एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयन

विद्या निकेतन के तीन खिलाड़ियों का एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयन

उदयपुर। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर के खिलाड़ियों ने जूडो एवं कुराश प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रधानाचार्य कमलेन्द्र सिंह राव ने बताया कि रांची, झारखण्ड में आयोजित विद्या भारती की 37वीं राष्ट्रीय जूडो-कुराश प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया राहुल रावत ने 19 वर्ष आयु वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं बहिन हनी लोहार ने 14 वर्ष आयु वर्ग के 23 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा बहिन सुलोचना सेन ने 17 वर्ष आयु…
Read More
उदयपुर में स्टार्टअप क्रांति को नई उड़ान, ‘आरंभ निवेशक सम्मेलन 2026’ में 10 करोड़ से अधिक के निवेश की संभावित प्रतिबद्धता

उदयपुर में स्टार्टअप क्रांति को नई उड़ान, ‘आरंभ निवेशक सम्मेलन 2026’ में 10 करोड़ से अधिक के निवेश की संभावित प्रतिबद्धता

उदयपुर। राजस्थान में नवाचार, उद्यमिता और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) उदयपुर में ‘आरंभ निवेशक सम्मेलन 2026’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर से करीब 350 नवोदित उद्यमों ने पंजीकरण कराया, जबकि लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। राजस्थान के साथ गुजरात, दिल्ली, नोएडा, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से आए उद्यमियों ने निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों के समक्ष अपने व्यावसायिक मॉडल, नवाचारपूर्ण विचार तथा पूंजी की आवश्यकताओं को प्रस्तुत किया। सम्मेलन ने उभरते उद्यमियों को निवेश, मार्गदर्शन, संपर्क और व्यावसायिक साझेदारी का प्रभावी मंच उपलब्ध कराया।…
Read More
विश्व पर्यटन दिवस पर मेवाड़ की विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलानें का संकल्प

विश्व पर्यटन दिवस पर मेवाड़ की विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलानें का संकल्प

मेवाड़ की विरासत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का संकल्प विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान होटलियर्स क्लब और गौरव प्रताप केंद्र ने पर्यटन विकास पर किया मंथन उदयपुर, 28 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजस्थान होटलियर्स क्लब एवं गौरव प्रताप केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में गौरव प्रताप केंद्र, उदयपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेवाड़ की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, कला-संस्कृति और पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ उदयपुर पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में…
Read More
error: Content is protected !!