उदयपुर, 28 सितम्बर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से राजकुमार फत्तावत के चेयरमैन पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन बापूबाजार स्थित एलबीएस सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक णमोकार मंत्र जाप के साथ हुआ।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनल सिंघवी ने बताया कि समारोह में महिला प्रकोष्ठ की ओर से राजकुमार फत्तावत का शॉल, मेवाड़ी पगड़ी, उपरना एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। सिंघवी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पूरे महिला प्रकोष्ठ की ओर से बधाइयां प्रेषित की। उन्होंने कहा कि राजकुमार फत्तावत का चेयरमैन पद पर निर्वाचित होना समाज के लिए गौरव का विषय है और यह उनके समर्पण एवं सेवाभाव का सम्मान है।
इस अवसर पर श्री महावीर युवा मंच संस्थान की महामंत्री विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने राजकुमार फत्तावत को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह सम्मान लगभग 40 वर्षों की सफल सामाजिक सेवा, समर्पण और समाज के प्रति निरंतर योगदान का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। समारोह में महिला प्रकोष्ठ संरक्षिका आशा कोठारी, उपाध्यक्ष शशि चित्तौड़ा, अमिता डांगी सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राजकुमार फत्तावत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, उत्साह एवं सामाजिक एकजुटता से सराबोर रहा। महिला प्रकोष्ठ महामंत्री प्रिया झगड़ावत ने महिला प्रकोष्ठ की ओर से सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर मंजू फत्तावत, वस्तावत, उर्मिला नागौरी, सुनीता बेलावत, भावना शाह, सरोज चित्तौड़ा, संगीता जारोली, साधना मोगरा, सुनीता लोढ़ा, सुनीता जैन ,सुलोचना जैन , मधु बडाला, कल्पना जैन, प्रिया गलुंडिया, चित्रलेखा तलेसरा, अर्चना जैन, रेखा रानी जैन, हेमलता आंचलिया सहित कई सदस्याएं उपस्थित थी
राजकुमार फत्तावत के चेयरमैन पद पर निर्वाचित होने पर महिला प्रकोष्ठ ने किया भव्य अभिनंदन
