डूंगरपुर, 28 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के पारदर्शी, निष्पक्ष, सफल, एवं सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) की अध्यक्षता में 29 सितम्बर 2026 को प्रातः 10.30 बजे जिला परिषद के ई.डी.पी. सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर ने बताया कि बैठक में समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी अपने-अपने आवंटित प्रकोष्ठ से संबंधित आम चुनाव-2026 की अब तक की गई तैयारियों एवं अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
