लक्ष्मी मीणा का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयन, गांव की पहली बालिका बनीं
-जिला स्तरीय उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उदयपुर टीम में मिली जगह उदयपुर, 28 सितम्बर। कुराबड़ ब्लॉक की शिशवी ग्राम पंचायत के जनजाति बहुल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंकार की छात्रा लक्ष्मी मीणा का झुंझुनू में आयोजित होने वाली 70वीं 19 वर्षीय राज्य स्तरीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। लक्ष्मी का चयन जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर पर उदयपुर टीम में हुआ है। वह झुंझुनू में आयोजित प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना बत्रा ने बताया कि लक्ष्मी मीणा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते…
