Blog

बाल विवाह रोकथाम और जीवन कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बाल विवाह रोकथाम और जीवन कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

चाइल्डफंड इंडिया की दो दिवसीय कार्यशाला में बाल अधिकार, कानूनी प्रावधानों और उच्च शिक्षा पर हुई चर्चा उदयपुर, 9 अक्टूबर। चाइल्डफंड इंडिया की ओर से उदयपुर जिले के गोगुंदा, झाड़ोल, फलासिया एवं कोटड़ा क्षेत्र के 50 गांवों में किशोरों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य जीवन कौशल एवं नेतृत्व विकास को बढ़ावा देने, बाल संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम तथा उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इसी क्रम में 9 अक्टूबर को उदयपुर के होटल आकाशीय इन में 21वीं सदी के जीवन कौशल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण…
Read More
राजपूती शान, पारंपरिक वेशभूषा और तलवारों के साथ रैंप वॉक, साड़ी फेस्टिवल में बीसीआई टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान

राजपूती शान, पारंपरिक वेशभूषा और तलवारों के साथ रैंप वॉक, साड़ी फेस्टिवल में बीसीआई टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान

अशोका ग्रीन में बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल की महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, वीरता और नारी शक्ति का किया शानदार प्रदर्शन उदयपुर। भारतीय संस्कृति, राजस्थानी परंपराओं और वीरता की गौरवशाली विरासत को साकार करते हुए बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की महिला टीम ने शी सर्कल इंडिया की ओर से अशोका ग्रीन में आयोजित साड़ी फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि ने आयोजन में मौजूद दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और राजस्थानी संस्कृति की समृद्ध छटा को मंच पर जीवंत कर दिया। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने साड़ी फेस्टिवल में…
Read More
जगजीत सिंह की यादों में सजी ग़ज़लों की महफिल, ‘अंबे चरण कमल हैं तेरे’ से गूंजा भक्तिमय वातावरण

जगजीत सिंह की यादों में सजी ग़ज़लों की महफिल, ‘अंबे चरण कमल हैं तेरे’ से गूंजा भक्तिमय वातावरण

एहसास-ए-ग़ज़ल’ में कलाकारों ने दी सुरों की शानदार प्रस्तुति, श्रोताओं ने तालियों से बढ़ाया उत्साह उदयपुर। ग़ज़ल अकादमी, उदयपुर की ओर से महान ग़ज़ल गायक एवं पद्मभूषण जगजीत सिंह की स्मृति में ‘एहसास-ए-ग़ज़ल’ संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन अशोका ग्रीन पैलेस, 100 फीट रोड पर किया गया।  कार्यक्रम की स्थल साझेदारी अशोका ग्रीन के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश माधवानी द्वारा की गई है। जगजीत सिंह की अमर ग़ज़लों और गीतों को समर्पित इस शाम में कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में ग़ज़ल अकादमी अध्यक्ष डॉ. जे.के. तायलिया, संरक्षक डॉ. प्रेम भंडारी, कोषाध्यक्ष सुभाष मेहता एवं…
Read More
परमात्मा के दर्शन और जिनवाणी का लाभ मिलना अनंत पुण्य का फलःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

परमात्मा के दर्शन और जिनवाणी का लाभ मिलना अनंत पुण्य का फलःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में शुक्रवार को आयोजित नियमित धर्मसभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने कठोर साधना के माध्यम से सर्वज्ञता प्राप्त की, आत्मशुद्धि के पथ पर आगे बढ़े और संसार को परम कल्याणकारी जैन शासन प्रदान किया। परमात्मा की देशना सुनने तथा जिन प्रतिमा और जिनवाणी का लाभ प्राप्त होना अनंत पुण्य का परिणाम है। आत्मा की उन्नति के लिए ये दोनों अमूल्य साधन हैं, जिनका सदुपयोग कर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। साध्वीश्री ने कहा कि परमात्मा के दर्शन मिलना बड़े सौभाग्य की…
Read More
सुख-दुःख झूले की तरह आते-जाते हैंःडॉ. राजेन्द्र मुनि

सुख-दुःख झूले की तरह आते-जाते हैंःडॉ. राजेन्द्र मुनि

उदयपुर। महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा में प्रवचन करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि सुख प्राप्त करने का एकमात्र उपाय यही है कि आप किसी को दुःख मत दीजिए और सदा दूसरों के लिए सुख की कामना कीजिए। उन्होंने कहा कि मानव मन की प्रवृत्ति अक्सर इसके विपरीत होती है; व्यक्ति दूसरों को दुःखी और केवल स्वयं को सुखी देखना चाहता है। जैसे बादल दूसरे के घरों में बरसते हैं, तभी वे अपने आँगन में भी बरसते हैं और जब बाजार में ग्राहक आते हैं, तभी हर दुकान पर रौनक आती है। जैसा बीज हम बोते हैं, वैसा…
Read More
खरतरगच्छ परंपरा के संबंध में कथित आपत्तिजनक बयानों पर जताया विरोध, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

खरतरगच्छ परंपरा के संबंध में कथित आपत्तिजनक बयानों पर जताया विरोध, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

दादा गुरुदेव, साधु-साध्वियों एवं दादावाड़ियों के संबंध में दिए गए बयानों की निष्पक्ष जांच के लिए सौंपा ज्ञापन उदयपुर, 9 अक्टूबर। हैदराबाद में खरतरगच्छ युवा एवं महिला परिषद के वार्षिक अधिवेशन के दौरान आयोजित धार्मिक सम्मेलन में जैन श्वेतांबर खरतर गच्छ की प्राचीन सुविहित परंपरा, दादा गुरुदेव, आचार्य भगवंतों, साधु-साध्वियों एवं दादावाड़ियों के संबंध में कथित आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं धमकी भरे बयान दिए जाने के मामले में समाजजनों ने विरोध जताया है। इस संबंध में संभागीय आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर संबंधित बयानों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की…
Read More
कराटे में उदयपुर का डबल धमाका, छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में राज्य उपविजेता

कराटे में उदयपुर का डबल धमाका, छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में राज्य उपविजेता

12 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान, आठ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिए चयन उदयपुर। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया। श्रीगंगानगर के सादुलशहर में 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय स्कूल कराटे प्रतियोगिता-2026 में उदयपुर की अंडर-19 छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों की टीमें उपविजेता रहीं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 12 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। इनमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। उदयपुर डिस्ट्रिक्ट कराटे-डो एसोसिएशन के महासचिव संजू सिंह एवं तकनीकी निदेशक…
Read More
डी पी एस, उदयपुर की कराटे टीम  सर्वाधिक स्वर्ण पदक के साथ चौंपियन

डी पी एस, उदयपुर की कराटे टीम  सर्वाधिक स्वर्ण पदक के साथ चौंपियन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कराटे खिलाड़ियों ने 23 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक लक्ष्य एकेडमी, कानपुर में आयोजित 70 वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया  कराटे टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए चौंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। विद्यालय में कराटे कोच मनीष सालवी ने बताया कि बालक वर्ग में अंडर-19 टीम ने तथा बालिका वर्ग में अंडर-17 टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में बालक वर्ग में शिवराज सिंह देवड़ा 76 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, देवांश ततावत 62 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, जनक…
Read More
उदयपुर के जैन इतिहास में पहली बार गूंजेगा माँ ज्वाला मालिनी का जयघोष

उदयपुर के जैन इतिहास में पहली बार गूंजेगा माँ ज्वाला मालिनी का जयघोष

ध्यानोदय तीर्थ पर 11 अक्टूबर को होगा भव्य पंचामृत अभिषेक, रजत वस्त्र और हीरा जड़ित हार-मुकुट से सजेगा दिव्य दरबार उदयपुर। शारदीय नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर ध्यानोदय तीर्थ क्षेत्र स्थित श्री सुप्रकाशमति ध्यान केंद्र के इच्छापूर्ण 24 यक्षी जिनालय में इस वर्ष ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। उदयपुर के जैन इतिहास में पहली बार इच्छापूर्ण माँ ज्वाला मालिनी का भव्य पंचामृत अभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार 11 अक्टूबर, रविवार को प्रातः 7.30 बजे मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान का दिव्य पंचामृत अभिषेक होगा। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे इच्छापूर्ण माँ ज्वाला मालिनी…
Read More
अग्रसेन जयंती पर दो दिन गूंजेगा जयघोष, भव्य आयोजन में जुटेगा अग्रवाल समाज

अग्रसेन जयंती पर दो दिन गूंजेगा जयघोष, भव्य आयोजन में जुटेगा अग्रवाल समाज

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा मनाएगी महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती, पूजन, भजन, महाआरती और आतिशबाजी रहेगी आकर्षणउदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जन्म जयंती धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाएगी। दो दिवसीय जन्मोत्सव को लेकर समाजजनों में उत्साह है।जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक अरविंद अग्रवाल ने बताया कि 11 अक्टूबर को शाम 4 बजे लेक गार्डन सोसाइटी के हॉल में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में भव्य समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी का पूजन, भजन एवं महाआरती होगी। महिला प्रकोष्ठ…
Read More
error: Content is protected !!