हरियाली का संकल्पः रोटरी क्लब उदय ने संजीवनी नर्सिंग कॉलेज में लगाए 51 पौधे, 101 पौधों के अगले अभियान की घोषणा
उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में रोटरी क्लब उदय ने शनिवार को संजीवनी नर्सिंग कॉलेज परिसर में 51 पौधों का वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का संदेश दिया। क्लब के फाउंडेशन डायरेक्टर अशोक लिंजारा के संयोजन में आयोजित इस अभियान में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया, पूनम बागड़िया तथा डीएसजी संजय कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लब अध्यक्ष साक्षी डोडेजा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं…
