डी पी एस, उदयपुर की कराटे टीम  सर्वाधिक स्वर्ण पदक के साथ चौंपियन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कराटे खिलाड़ियों ने 23 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक लक्ष्य एकेडमी, कानपुर में आयोजित 70 वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया  कराटे टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए चौंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। विद्यालय में कराटे कोच मनीष सालवी ने बताया कि बालक वर्ग में अंडर-19 टीम ने तथा बालिका वर्ग में अंडर-17 टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में बालक वर्ग में शिवराज सिंह देवड़ा 76 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, देवांश ततावत 62 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, जनक सिंह राठौड़ 82 किलोग्राम में रजत पदक,  रविंद्र सिंह भाटी 58 किलोग्राम में रजत पदक, अरविंद परमार 64 किलोग्राम में कांस्य पदक, पहल जैन 45 किलोग्राम में कांस्य पदक, जाग्रत शर्मा 35 किलोग्राम में कांस्य पदक, अर्श मलारा 58 किलोग्राम में कांस्य पदक जीते।
इसी क्रम में बालिका वर्ग में शनाया जैन 68 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, वत्सला शर्मा 64 किलोग्राम में रजत पदक, हृदया तिवारी 68 किलोग्राम में रजत पदक, देवांशी सिंह सिसोदिया 60 किलोग्राम में कांस्य पदक, वेदी जैन 48 किलोग्राम में कांस्य पदक जीती।
इन खिलाड़ियों में शनाया जैन, देवांश ततावत और शिवराज सिंह देवड़ा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये सभी खिलाड़ी दिनांक 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक श्रीगंगानगर में होने वाली राज्य स्तरीय चौंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने सभी खिलाड़ियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!