परमात्मा के दर्शन और जिनवाणी का लाभ मिलना अनंत पुण्य का फलःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी
उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में शुक्रवार को आयोजित नियमित धर्मसभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने कठोर साधना के माध्यम से सर्वज्ञता प्राप्त की, आत्मशुद्धि के पथ पर आगे बढ़े और संसार को परम कल्याणकारी जैन शासन प्रदान किया। परमात्मा की देशना सुनने तथा जिन प्रतिमा और जिनवाणी का लाभ प्राप्त होना अनंत पुण्य का परिणाम है। आत्मा की उन्नति के लिए ये दोनों अमूल्य साधन हैं, जिनका सदुपयोग कर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। साध्वीश्री ने कहा कि परमात्मा के दर्शन मिलना बड़े सौभाग्य की…
