अग्रसेन जयंती पर दो दिन गूंजेगा जयघोष, भव्य आयोजन में जुटेगा अग्रवाल समाज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा मनाएगी महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती, पूजन, भजन, महाआरती और आतिशबाजी रहेगी आकर्षण
उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जन्म जयंती धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाएगी। दो दिवसीय जन्मोत्सव को लेकर समाजजनों में उत्साह है।
जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक अरविंद अग्रवाल ने बताया कि 11 अक्टूबर को शाम 4 बजे लेक गार्डन सोसाइटी के हॉल में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में भव्य समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी का पूजन, भजन एवं महाआरती होगी। महिला प्रकोष्ठ की बहनों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के दूसरे दिन 12 अक्टूबर को शाम 6 बजे महासभा द्वारा नगर निगम से गोद लिए गए पार्क में महाराजा अग्रसेन जी का पूजन एवं महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर पंचवटी चौराहे को दीपों और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा तथा आतिशबाजी भी की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने सभी अग्र बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से दोनों दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य बनाने का आह्वान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!