Year: 2026

मुख्य सचिव ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की

मुख्य सचिव ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की

लंबित बजट घोषणाओं के कार्यों में भी तेजी लाने के दिए निर्देश जयपुर, 24 जुलाई। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में राज्य बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों की प्रगति का विस्तृत जायजा लेते हुए अधिकारियों को बजट घोषणाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की  लंबित बजट घोषणाओं के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में आ रही सभी बाधाओं को शीघ्र दूर कर निर्धारित…
Read More
गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडणकर से मिले दीपेश हेमनानी

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडणकर से मिले दीपेश हेमनानी

उदयपुर। समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता दीपेश हेमनानी ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर से गोवा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थय, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की गई। मुलाकात के दौरान दीपेश हेमनानी और गिरीश चोडणकर के बीच प्रदेश एवं राष्ट्रीय राजनीति के समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की भावी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण…
Read More
अग्रवाल महासभा के पारिवारिक पिकनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, निमंत्रण किया स्वीकार

अग्रवाल महासभा के पारिवारिक पिकनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, निमंत्रण किया स्वीकार

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से 26 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य पारिवारिक पिकनिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से भेंट कर अग्रवाल महासभा के पारिवारिक आयोजन की जानकारी दी और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। जिला कलेक्टर ने निमंत्रण स्वीकार…
Read More
मन पर विजय ही सच्ची साधना, परमात्मा महावीर के तप से लें प्रेरणाःसाध्वी डॉ.विद्युतप्रभा श्रीजी

मन पर विजय ही सच्ची साधना, परमात्मा महावीर के तप से लें प्रेरणाःसाध्वी डॉ.विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक वासुपूज्य मंदिर, दादाबाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित धर्मसभा में साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने भगवान महावीर के तप, त्याग और आत्मसाधना का स्मरण कराते हुए कहा कि मन पर विजय प्राप्त करना ही जीवन की सबसे बड़ी साधना है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे भगवान महावीर के आदर्शों को केवल सुनें नहीं, बल्कि अपने जीवन में भी उतारने का प्रयास करें। साध्वी श्रीजी ने कहा कि 2600 वर्ष बाद भी भगवान महावीर का नाम पूरे विश्व में श्रद्धा और आस्था के साथ गूंज रहा है।…
Read More
वर्षों बाद उदयपुर में विराजेंगे उपाध्याय रमेश मुनि व प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि, कल होगा भव्य चातुर्मास प्रवेश

वर्षों बाद उदयपुर में विराजेंगे उपाध्याय रमेश मुनि व प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि, कल होगा भव्य चातुर्मास प्रवेश

मंगल कलश, जयघोष और विशाल शोभायात्रा के साथ देवेन्द्र धाम पहुंचेंगे मुनिवर, देशभर से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था उदयपुर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में गुरुदेव पुष्कर देवेन्द्र मुनि के शिष्यरत्न उपाध्याय रमेश मुनि महाराज, प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि महाराज, साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र मुनि महाराज एवं दीपेश मुनि महाराज का भव्य चातुर्मास प्रवेश रविवार, 26 जुलाई को भुवाणा रोड स्थित देवेन्द्र धाम में होगा। वर्षों बाद इन संतों के उदयपुर आगमन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह का वातावरण है। संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रोशनलाल जैन ने बताया कि प्रातः 8 बजे फ्लोरा कॉम्पलेक्स स्थित पूर्व महापौर…
Read More
पेशाब करने के विवाद में अधेड की तलवार से पडौसी ने काट दी गर्दन

पेशाब करने के विवाद में अधेड की तलवार से पडौसी ने काट दी गर्दन

पेशाब करने के विवाद में अधेड की तलवार से पडौसी ने काट दी गर्दन उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र के खटीक मोहल्ला में बुधवार रात को घर के बाहर पेशाब करने के विवाद में 55 वर्षीय अधेड को पडौसी ने हत्या कर दी। पडौसी ने तलवार से उसकी गर्दन पर वार किया जिससे धड से गर्दन अलग हो गई। मां व भाई के सामने अधेड की मौके पर ही तडप तडप की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए गांव से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार खटीक मोहल्ला…
Read More
विरोध के बाद का दो दिवसीय उपवास प्रारंभ

विरोध के बाद का दो दिवसीय उपवास प्रारंभ

उदयपुर। दिल्ली के जंतर -मंतर पर आंदोलनकारी छात्रों पर हुई बर्बरता पूर्वक कार्यवाही एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्वव्यवाहर से आहत होकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के आह्वान पर दो दिवसीय उपवास- सत्याग्रह कार्यक्रम गुरुवार को प्रारंम्भ किया गया। पंचायती राज संघ के जिला अध्यक्ष हिदायत तुल्ला ने बताया कि नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में हुए लाठी चार्ज एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हिरासत में लेने से आहत होकर महात्मा गांधी के रास्ते से बेहतर रास्ता कोई नजर नहीं आने पर निर्णय लिया गया कि दो…
Read More

मोडिफाइड बसों के विरुद्ध अभियान: अब तक 72 बसों की जांच, 18 सीज

आम यात्रियों की सुरक्षा है अभियान का प्राथमिक उद्देश्य: चौधरी उदयपुर, 23 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर की ओर से अवैध रूप से संचालित और अनधिकृत बदलाव (मोडिफिकेशन) करने वाली स्लीपर- लक्जरी बसों के खिलाफ कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा  है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के सदस्य सचिव के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में सुरक्षित परिवहन के नागरिकों के अधिकार की रक्षा करने और वैधानिक प्रावधानों व सरकारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा…
Read More
जिला कलक्टर ने किया बड़गांव क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया बड़गांव क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण

शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों की  ली टोह उदयपुर, 23 जुलाई। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को बड़गांव उपखंड के विभिन्न राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखेर का दौरा कर विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी लैब, पुस्तकालय,संविधान कक्ष,बाल वाटिका, विद्यालय परिसर की स्वच्छता तथा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने डीएमएफटी योजना के तहत कराए गए विकास कार्य-ड्रॉम निर्माण का निरीक्षण करते हुए उनकी गुणवत्ता की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय…
Read More
दिल्ली से आएगी एसीसीए की वरिष्ठ टीम, कल ‘यंग अचीवर्स-2026’ में मिलेगा वैश्विक करियर का मार्गदर्शन

दिल्ली से आएगी एसीसीए की वरिष्ठ टीम, कल ‘यंग अचीवर्स-2026’ में मिलेगा वैश्विक करियर का मार्गदर्शन

उदयपुर। प्रोफेशनल कॉमर्स एवं अंतरराष्ट्रीय अकाउंटेंसी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान पीएफसी एजुकेशन द्वारा 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू), उदयपुर में ‘यंग अचीवर्स-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय करियर के नए अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा। पीएफसी की संस्थापक मिनाक्षी भेरवानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण दिल्ली से आने वाली एसीसीए (एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स) की वरिष्ठ टीम होगी, जो पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व करेगी। टीम विद्यार्थियों को वैश्विक करियर संभावनाओं, एसीसीए के…
Read More
error: Content is protected !!