Year: 2026

धौलियाजी की मनमोहक वादियों में ट्रेक कर 40 महिलाओं ने लिया रोमांच का आनंद

धौलियाजी की मनमोहक वादियों में ट्रेक कर 40 महिलाओं ने लिया रोमांच का आनंद

-उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की महिला सदस्यों ने किए गोमतेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन उदयपुर, 4 अगस्त। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की ओर से महिलाओं को प्रकृति से जोड़ने, साहस, स्वास्थ्य एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धौलियाजी ट्रेक का आयोजन किया गया। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की अध्यक्ष अनीता माहेश्वरी ने बताया कि इस रोमांचक ट्रेक में लगभग 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की शुरुआत गोमतेश्वर महादेव (झर महादेव) के दर्शन के साथ हुई। सभी महिलाओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वहीं सामूहिक रूप से नाश्ता किया। इसके पश्चात सभी महिलाएँ धौलियाजी ट्रेक के लिए…
Read More
पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने राजस्थान की 11 परियोजनाओं की स्वीकृति, विरासत पथ परियोजना में उदयपुर भी शामिल

पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने राजस्थान की 11 परियोजनाओं की स्वीकृति, विरासत पथ परियोजना में उदयपुर भी शामिल

-सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रश्न पर लोकसभा में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दी जानकारी उदयपुर। पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए केंद्र सरकार ने राजस्थान की 11 परियोजनाओं की स्वीकृति दी है जिन पर 642 करोड़ का व्यय होगा। केंद्र सरकार ने विरासत पथ परियोजना में उदयपुर को भी शामिल किया है। विरासत पथ परियोजना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के मार्गों के पुनरुद्धार, सौंदर्यीकरण और विकास से जुड़ी एक पहल है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत की ओर से लोकसभा में पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी दी।केंद्रीय मंत्री ने…
Read More
युवा शक्ति- समाज शक्ति- राष्ट्र भक्ति के संदेश के साथ भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने किया पोस्टर विमोचन

युवा शक्ति- समाज शक्ति- राष्ट्र भक्ति के संदेश के साथ भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने किया पोस्टर विमोचन

-युवा शक्ति के नाम शम्भू सेना, एक बूंद रक्त किसी की जिन्दगी बचा सकती है। -7 अगस्त 2026 शुक्रवार (प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक) उदयपुर, 4 अगस्त।विजयवर्गीय भवन शाला लव गार्डन, प्राइवेट बस स्टेण्ड के पास, विशाल स्वेच्छिक रक्तदान एवं युवा आव्हान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम शम्भू सेना व सहयोग सेवार्थ फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में समाजसेवी युवा नेता शम्भू लाल वैष्णव के जन्म दिवस पर समाजसेवा संकल्प के साथ होगा। सेवा कार्यों के लिए विधायक श्री कोठारी ने भावों के साथ अग्रिम बधाई देते हुए कहा हम ऐसे आयोजनों से समाज…
Read More
श्रीजी विधान मण्डल की महिलाओं किया भक्तामर मण्डल विधान का आयोजन

श्रीजी विधान मण्डल की महिलाओं किया भक्तामर मण्डल विधान का आयोजन

- श्री कामधेनु शांतिनाथ ध्यानोदय तीर्थ बलीचा में भक्तामर विधान का आयोजन उदयपुर, 4 अगस्त। श्रीजी विधान मण्डल की महिलाओं द्वारा प्रतिमाह की भांति इस माह भी श्री कामधेनु शांतिनाथ ध्यानोदय तीर्थ, बलीचा में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भक्तामर विधान का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस विधान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर जिनेंद्र देव की आराधना करते हुए धर्म लाभ प्राप्त किया। श्रीजी विधान मण्डल की मेघना जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शांतिनाथ के समक्ष मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी महिलाओं…
Read More
पतंजलि योग परिवार में जड़ी बूटी दिवस मनाया

पतंजलि योग परिवार में जड़ी बूटी दिवस मनाया

उदयपुर।पतंजलि योग परिवार ने आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्म दिवस को जड़ी -बूटी दिवस  के रूप में पुरोहितों के मादड़ी में औषधीय पौधे रोप कर मनाया और 60 औषधि पौधे वितरित भी किए गए। नरेश पूर्बिया ने बताया कि वन विभाग के राजेश मेहता ,दलपत कुमावत और नारायण सिंह सोलंकी ने औषधीय पौधों के रोपण ,स्थान चयन, संरक्षण, देखभाल एवं उपयोग के विषय में विस्तार से जानकारी। योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया हड़जोड़ औषधि पौधे के उपयोग से उन्होंने 4 वर्ष मेरुदंड मे आई समस्या से राहत प्राप्त की। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला…
Read More
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे उपस्थित उदयपुर, 3 अगस्त। रवीन्द्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालय में राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी तथा विशिष्ट अतिथि उदयपुर शहर के विधायक ताराचंद जैन थे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. विजय गुप्ता, महाराणा भूपाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन, सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन माथुर, टीबी एवं चेस्ट चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज आर्य, नोडल ऑफिसर ऑर्गन…
Read More
बड़गावं उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) ने किया निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण

बड़गावं उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) ने किया निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण

उदयपुर, 3 अगस्त। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) बड़गांव मनसुख डामोर ने सोमवार को लखावली स्थित निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय, बड़गांव के भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य का उन्होंने मौके पर जाकर बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ डामोर ने कार्यकारी एजेंसी एवं संवेदक को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री अथवा निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही…
Read More
प्रमुख शासन सचिव पशुपालन ने किया राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण

प्रमुख शासन सचिव पशुपालन ने किया राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण

उदयपुर, 3 अगस्त। पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री विकास भाले ने सोमवार को राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित गतिविधियों एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। प्रमुख शासन सचिव ने संस्थान में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं से प्रशिक्षण व्यवस्था एवं संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक लिया। प्रधानमंत्री द्वारा निर्देशित नशामुक्ति अभियान के तहत संस्थान में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक…
Read More
साहित्यकार डॉ. कुन्दन माली के साहित्यिक अवदान पर केन्द्रित पुस्तक ‘निज के भीतर निज से इतर’ का भव्य लोकार्पण

साहित्यकार डॉ. कुन्दन माली के साहित्यिक अवदान पर केन्द्रित पुस्तक ‘निज के भीतर निज से इतर’ का भव्य लोकार्पण

वक्ताओं ने कहा — डॉ. कुन्दन माली का साहित्य मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज उदयपुर, 2 अगस्त। केंद्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली के राजस्थानी के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित शहर के वरिष्ठ साहित्यकार, आलोचक, कवि एवं अनुवादक डॉ. कुन्दन माली के व्यक्तित्व एवं बहुआयामी साहित्यिक अवदान पर केन्द्रित पुस्तक ‘निज के भीतर निज से इतर’ का लोकार्पण समारोह रविवार को श्री गणेश गेस्ट हाउस सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए डॉ. माली के साहित्यिक योगदान को हिन्दी एवं राजस्थानी साहित्य की अमूल्य धरोहर बताया। टीम संस्था के तत्वावधान…
Read More
सुखिया सोमवार मेले को रोकने का प्रयास उदयपुर की रियासतकालीन परंपरा पर आघात 

सुखिया सोमवार मेले को रोकने का प्रयास उदयपुर की रियासतकालीन परंपरा पर आघात 

उदयपुर, 3 अगस्त। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश खोखावत, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता एवं डॉ. विजय विप्लवी ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को गुलाबबाग में आयोजित होने वाले पारंपरिक ‘सुखिया सोमवार मेले’ के आयोजन में सफाई व्यवस्था के नाम पर कतिपय अधिकारियों द्वारा बाधा उत्पन्न करने तथा मेला रोकने के प्रयासों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मेले का विषय नहीं, बल्कि उदयपुर की रियासतकाल से चली आ रही सामाजिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपरा के संरक्षण का प्रश्न है। नेताओं ने कहा…
Read More
error: Content is protected !!