कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका में स्कूली बच्चे डाल सकेगें शिकायत
न्यायिक अधिकारीगण पहंुचे विद्यालयों में स्कूली बालक-बालिकाओं को किया गुड टच, बेड टच, पोक्सों, किशोर न्याय अधिनियम के प्रति जागरूक उदयपुर, 4 अगस्त। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो में पंहुचे एवं स्कूली बच्चो, स्टाॅफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए माह अगस्त की थीम ”शोषण के खिलाफ आवाज उठाओं, स्वयं अपने रक्षक बनो । अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श, फर्क समझो, सुरक्षित रहो”…
