Year: 2026

पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 420 पौधे रोपे

पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 420 पौधे रोपे

उदयपुर, 12 अगस्त। तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल एवं माइनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डम्।प्), उदयपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम एवं ‘प्लांटेशन के पर्यावरणीय प्रभाव’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के तहत 300 हेज, 100 क्रोटन और 20 बोतल पाम सहित कुल 420 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत सर्किल (ठैछस् चैराहा) पर पौधारोपण के साथ हुआ। इसमें तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल के विद्यार्थियों और एमईएआई के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के…
Read More
शिवमयी हुआ मधुश्री बैंक्वेट हॉल, उदयपुर डांस चेम्पियनशीप-5 में डियारा जुनेजा और रुचि सुथार ने मारी बाजी

शिवमयी हुआ मधुश्री बैंक्वेट हॉल, उदयपुर डांस चेम्पियनशीप-5 में डियारा जुनेजा और रुचि सुथार ने मारी बाजी

उदयपुर। झीलों की नगरी में आयोजित होने वाली डांस प्रतियोगिताओं में अपनी अलग पहचान बना चुकी “उदयपुर डांस चैंपियनशिप” (यूडीसी) का सीजन-5 इस बार भगवान शिव की भक्ति और नृत्य के अनूठे संगम के साथ संपन्न हुआ। सावन मास के पावन अवसर पर ड स्क्वायर एवं बंधन वेडिंग एंड इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रतियोगिता पूरी तरह शिवमयी नजर आई। यूडीसी-5 में प्रतिभागियों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों, शिव स्तुति और शिव तांडव पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रुचि सुथार ने प्रथम तथा किरण गोस्वामी…
Read More
हरियाली अमावस्या पर अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ ने निभाया गोसेवा का संकल्प, गोशाला में एक मिनी ट्रक हरा चारा अर्पित

हरियाली अमावस्या पर अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ ने निभाया गोसेवा का संकल्प, गोशाला में एक मिनी ट्रक हरा चारा अर्पित

उदयपुर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई के महिला प्रकोष्ठ की ओर से पशुपति कल्याण परिषद गोशाला में विशेष गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला प्रकोष्ठ की ओर से गोशाला की गायों के लिए एक मिनी ट्रक हरा चारा उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही गायों को गुड़ भी खिलाया गया। महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रत्येक अमावस्या के दिन नियमित रूप से गोसेवा का यह पुनीत कार्य किया जाता है। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरियाली अमावस्या के अवसर पर भी गायों के लिए हरे चारे की…
Read More
26 वर्षों की सेवा-साधना को मिला राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. अजय मुर्डिया सम्मानित

26 वर्षों की सेवा-साधना को मिला राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. अजय मुर्डिया सम्मानित

रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष दईका बाबालोना ने प्रदान किया प्रशस्ति-पत्र, उदयपुर का बढ़ाया गौरव उदयपुर। रोटरी सेवा में 26 वर्षों से निरंतर समर्पण एवं सक्रिय योगदान के लिए रोटरी क्लब उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अजय मुर्डिया को नई दिल्ली के द होटल ग्रैंड में आयोजित विशेष समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष दईका बाबालोना ने सम्मानित किया। रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाना क्लब एवं रोटरी प्रांत 3056 के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। रोटरी प्रांत 3056 के पब्लिक इमेज डायरेक्टर एवं पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी ने बताया कि डॉ. अजय मुर्डिया ने रोटरी से जुड़ने…
Read More
राजस्थान के 9 रोटरेक्ट क्लबों का होगा भव्य संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह कल

राजस्थान के 9 रोटरेक्ट क्लबों का होगा भव्य संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह कल

शुभ मंगल रिसोर्ट में जुटेंगे नवनिर्वाचित पदाधिकारी, डॉ. सीमा सिंह दिलाएंगी पद एवं गोपनीयता की शपथ उदयपुर। राजस्थान के विभिन्न शहरों से जुड़े रोटरेक्ट क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी 14 अगस्त 2026 को उदयपुर में एक साथ शपथ लेकर नए रोटरेक्ट वर्ष की शुरुआत करेंगे। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या उदयपुर के तत्वावधान में शुभ मंगल रिसोर्ट में भव्य जॉइंट रोटरेक्ट इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या उदयपुर की प्रेसिडेंट रोटरेक्टर हर्षा मारवाल ने बताया कि इस संयुक्त समारोह में विभिन्न क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी पदभार ग्रहण करेंगे। रोटेरियन डॉ. सीमा सिंह, एडिशनल…
Read More
93 टीमों ने अलसुबह 603 स्थानों पर दबिश देकर पकडे 199 अपराधी

93 टीमों ने अलसुबह 603 स्थानों पर दबिश देकर पकडे 199 अपराधी

उदयपुर। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम कसने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, वांछित अपराधियों की धरपकड़ व एरिया डोमिनेंस की कार्यवाही हेतु उदयपुर पुलिस ने आज एक बड़ा अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशन में अलसुबह पूरे जिले में एक साथ विशेष अभियान एवं एरिया डोमिनेंस के तहत 603 ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई। इस व्यापक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 199 शातिर अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 443.800 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा स्कॉर्पियो सहित जब्त उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन…
Read More
टीटीएफ शौर्य – कार्यशाला का सफल आयोजन

टीटीएफ शौर्य – कार्यशाला का सफल आयोजन

उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद निर्देशित तेरापंथ टास्क फोर्स (टीटीएफ) एक ऐसा प्रकल्प है जिसके अंतर्गत आपदा प्रबंधन के वक्त स्वयं व आस पास के लोगो को बचाने की तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है। तेरापंथ टास्क फोर्स टीम द्वारा वर्तमान में _शौर्य_ के नाम से पूरे देश भर में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक देश भर में 55+ कैंप करवाए जा चुके हैं, और यह श्रृंखला गतिमान है। कोई भी स्कूल, संस्थान, कॉरपोरेट, फैक्ट्री यह कार्यक्रम तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर व NDRF टीम के संयुक्त तत्वावधान के माध्यम से अपने परिसर…
Read More
आदिवासी दिवस पर राजनीति नहीं, आदिवासी समाज के भविष्य पर हो सार्थक बहस : बंशी लाल कटारा

आदिवासी दिवस पर राजनीति नहीं, आदिवासी समाज के भविष्य पर हो सार्थक बहस : बंशी लाल कटारा

डूंगरपुर। आदिवासी दिवस को लेकर सांसद राजकुमार रोत द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशी लाल कटारा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आदिवासी समाज को केवल एक दिन की बधाई और प्रतीकों की राजनीति तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। आज आवश्यकता इस बात की है कि आदिवासी समाज के भविष्य, शिक्षा, रोजगार, खेल, स्वास्थ्य और विकास पर गंभीर चर्चा हो। कटारा ने कहा कि यदि हम वास्तव में आदिवासी समाज के हितैषी हैं तो हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा…
Read More
संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश रायपुरिया का स्वागत

संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश रायपुरिया का स्वागत

उदयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर शहर के जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उदयपुर के नवनियुक्त  संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश रायपुरिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि संगठन की ओर से संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश रायपुरिया को माला पहनकर, पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । डॉ ओमप्रकाश रायपुरिया ने कहा कि सभी के सहयोग से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अच्छे कार्य करेंगे।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, संरक्षक सत्यवीर सिंह तंवर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश मीणा, संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया,  लोकेश आहारी, ओम प्रकाश मीणा …
Read More
सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: 69 लाख कर्मचारी एवं गैर-रक्षा पेंशनर्स के लिए आठवां वेतन आयोग गठित, रिपोर्ट 18 माह में

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: 69 लाख कर्मचारी एवं गैर-रक्षा पेंशनर्स के लिए आठवां वेतन आयोग गठित, रिपोर्ट 18 माह में

उदयपुर। केंद्र सरकार ने 69 लाख कर्मचारी एवं गैर-रक्षा पेंशनर्स के लिए आठवां वेतन आयोग गठित कर दिया है। इसकी रिपोर्ट गठन के 18 माह में मिलेगी जिसके बाद केंद्र सरकार निर्णय करेगी। इसमें राजस्थान के 20 लाख कर्मचारियों व पेंशनर्स को भी फायदा मिल सकेगा। सांसद डॉ मन्नालाल रावत की ओर से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन की स्वीकृति को लेकर पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी दी। सांसद डॉ रावत ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए स्वीकृति, गठन की तिथि तथा इसके अध्यक्ष एवं सदस्यों का ब्यौरा,…
Read More
error: Content is protected !!