Year: 2026

बीसीआई पिनेकल एवं बीसीआई युवा की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग संपन्न

बीसीआई पिनेकल एवं बीसीआई युवा की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग संपन्न

बिजनेस नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और प्रेजेंटेशन के जरिए सदस्यों ने साझा किए बिजनेस अनुभव उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल एवं युवा चैप्टर की संयुक्त बैठक सेक्टर-3 स्थित होटल प्राइड, उदयपुर में आयोजित हुई। बैठक में दोनों चैप्टर के सदस्यों के साथ अन्य बीसीआई चैप्टर के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के बीच बेहतर बिजनेस नेटवर्किंग, आपसी सहयोग, नॉलेज शेयरिंग और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना रहा। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बीसीआई पिनेकल से अंशुल मोगरा ने एजुकेशन सेशन लिया। उन्होंने बिजनेस में निरंतर सीखने,…
Read More
देशभक्ति गीत पर आधारित वीडियो का अशोका पैलेस में शुक्रवार होगा भव्य लॉन्च

देशभक्ति गीत पर आधारित वीडियो का अशोका पैलेस में शुक्रवार होगा भव्य लॉन्च

कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वायर प्रोडक्शन की संयुक्त प्रस्तुति, कमल स्टूडियो ने किया शूट उदयपुर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वायर प्रोडक्शन की ओर से कमल स्टूडियो के साथ मिलकर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक विशेष गीत पर आधारित वीडियो तैयार किया गया है। इस वीडियो का भव्य लॉन्च 14 अगस्त की शाम अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। वीडियो ‘देश से है प्यार तो हर पल यह रहना चाहिए’ गीत पर शूट किया गया है। एम स्क्वेयर प्रोडक्शन के…
Read More
हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्काउट-गाइड ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्काउट-गाइड ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

विधायक श्री फूल सिंह मीणा ने स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर को दिलाई हर घर तिरंगा फहराने की शपथ उदयपुर, 12 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मण्डल मुख्यालय के तत्वावधान में शिविर केंद्र उदयनिवास पर आयोजित ग्रुप वार्षिक शिविर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत  शपथ एवं विशाल मानव श्रृंखला कार्यक्रम आयोजित किया गया। सी.ओ. स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में शिविर में 171 संभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल…
Read More
उदयपुर के गौरव सिंघवी को भारत-डेनमार्क सहयोग परियोजना में योगदान के लिए सम्मान

उदयपुर के गौरव सिंघवी को भारत-डेनमार्क सहयोग परियोजना में योगदान के लिए सम्मान

उदयपुर, 12 अगस्त। भारत-डेनमार्क सहयोग के अंतर्गत उदयपुर जिले में प्रस्तावित गुमानिया वाला नाला ब्लू-ग्रीन रिजुवेनेशन परियोजना में हेरिटेज कंजर्वेशन एवं आर्किटेक्चरल डिजाइन के क्षेत्र में योगदान के लिए जिले के इंटीरियर आर्किटेक्चर डिजाइनर एवं हेरिटेज विशेषज्ञ गौरव सिंघवी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उदयपुर नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा डेनमार्क की आरहूस म्युनिसिपैलिटी की प्रतिनिधि क्रिस्टीना मार्डी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। परियोजना में सिंघवी ने उदयपुर की स्थानीय स्थापत्य एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रकृति-आधारित समाधान, ब्लू-ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और टिकाऊ शहरी विकास के साथ जोड़ने की दिशा में अपने सुझाव एवं डिजाइन विशेषज्ञता प्रदान…
Read More
उदयपुर के डॉ. सतीश चौधरी  सीनियर वर्ल्ड कजाक कुरेस कुश्ती चैंपियनशिप में रेफरी नियुक्त

उदयपुर के डॉ. सतीश चौधरी  सीनियर वर्ल्ड कजाक कुरेस कुश्ती चैंपियनशिप में रेफरी नियुक्त

अजरबेजान में होगी वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप निर्णायक की भूमिका निभाने वाले राजस्थान के एकमात्र रेफरी है चौधरी  उदयपुर, 12 अगस्त। यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग द्वारा आयोजित सीनियर वल्र्ड कजाक कुरेस कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के शाला क्रीड़ा संगम फतह स्कूल में सेवारत कुश्ती के कोच व शारीरिक शिक्षक डॉ. सतीश  चौधरी  को रेफरी नियुक्त किया गया है। राजस्थान कजाक कुरैश एसोसिएशन के महासचिव शकील हुसैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 से 25 अगस्त तक अजरबैजान देश के बाकू शहर में आयोजित की जाएगी। यह खेल कुश्ती और जूडो का मिक्स रूप है। डॉ.  चौधरी   ने बताया कि वे उदयपुर से 20…
Read More
भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण टास्क फोर्स, जिला बाल श्रम टास्क फोर्स और जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण टास्क फोर्स, जिला बाल श्रम टास्क फोर्स और जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

उदयपुर, 12 अगस्त। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण टास्क फोर्स, जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक मंगलवार को अति. जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा की अध्यक्षता में जिला कलक्टर सभागार में  आयोजित की गई। संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने बताया कि बैठक में सीडब्ल्यूसी, बाल अधिकारिता विभाग, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, शिक्षा विभाग, चाईल्ड लाईन के प्रतिनिधि उपस्थित रहेे। बैठक वार विवरण- जिला बाल श्रम टास्क फोर्स बैठक - बैठक में बालक और कुमार श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बाल श्रम उन्मूलन की रोकथाम के सम्बन्ध…
Read More
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 15 अगस्त को उदयपुर आएंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 15 अगस्त को उदयपुर आएंगे

चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण उदयपुर, 12 अगस्त। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार, 15 अगस्त को रात्रि उदयपुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे रविवार, 16 अगस्त को निम्बाहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शाह 16 अगस्त को प्रातः उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे। वहां जे.के. सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद श्री शाह दोपहर हेलीकॉप्टर से उदयपुर लौटेंगे और विशेष विमान से नई दिल्ली के…
Read More
डबोक स्कूल को मिला स्वच्छ जल का उपहार, आरओ प्लांट शुरू, तीन साल तक मुफ्त सर्विस

डबोक स्कूल को मिला स्वच्छ जल का उपहार, आरओ प्लांट शुरू, तीन साल तक मुफ्त सर्विस

उदयपुर, 12 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबोक में श्रीमती सरला सिंघवी चेरिटेबल सोसायटी के सहयोग से नवीनीकृत आरओ प्लांट का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। सोसायटी ने न केवल लंबे समय से बंद पड़े आरओ प्लांट का नवीनीकरण करवाया, बल्कि आगामी तीन वर्षों तक इसकी निःशुल्क सर्विस की जिम्मेदारी भी ली है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भामाशाह डॉ. श्याम एस. सिंघवी रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष (नगर उदयपुर) रविन्द्र श्रीमाली, भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान प्रदेश संयोजक एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, संयम सिंघवी, अरविंद झगड़ावत, वीरेंद्र बोल्या, इकबाल खान एवं…
Read More
संसार की संपत्ति यहीं रह जाएगी, शास्त्र ज्ञान आत्मा को परमात्मा से जोड़ेगा

संसार की संपत्ति यहीं रह जाएगी, शास्त्र ज्ञान आत्मा को परमात्मा से जोड़ेगा

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने बुधवार को कहा कि जिस प्रकार ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार आत्मा के गुणों को निखारने और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी गुणों की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। संसार का वैभव और सामान यहीं रह जाना है, जबकि शास्त्रों का ज्ञान आत्मा को परमात्मा की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। साध्वी श्रीजी ने श्रावक-श्राविका और सामान्य श्रद्धालुओं के बीच अंतर बताते हुए कहा कि जीवन में धर्म और संस्कारों को केवल सुनना पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें…
Read More
भारत तप-त्याग की पवित्र भूमिःडॉ. सुरेन्द्रमुनि

भारत तप-त्याग की पवित्र भूमिःडॉ. सुरेन्द्रमुनि

उदयपुर। देवेन्द्रधाम में  महावीर समोशरण में  प्रवचन देते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि भारत तप, त्याग और आध्यात्मिक साधना की पवित्र भूमि रही है। इस धरती पर हजारों-हजार तपस्वी और पवित्र आत्माओं ने साधना कर मानवता को सत्य, संयम और त्याग का मार्ग दिखाया है। उनकी सनातन ऊर्जा आज भी भारत की धरती के कण-कण में समाहित है। डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि जैन साहित्य में भगवान आदिनाथ से लेकर वर्तमान तीर्थंकर भगवान महावीर तक की पावन परंपरा में वही साधक सार्थक साधना कर सकता है, जो अपने मन, तन और धन को धर्म तथा शास्त्रों के…
Read More
error: Content is protected !!