सीसीआरटी की 22 दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला दिल्ली में संपन्न, उदयपुर से भी शामिल हुए प्रतिभागी
उदयपुर, 1 सितम्बर। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), नई दिल्ली में 4 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित 22 दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला में देशभर के 15 राज्यों के 115 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यशाला में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले चार प्रतिभागियों में उदयपुर संभाग से नितेश मनोती एकमात्र प्रतिभागी रहे। उनके साथ बाड़मेर से पोकराराम तथा सीकर से सुमनबाला एवं मोहनलाल ने सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान मनोती सहित राजस्थान के प्रतिभागियों ने विभिन्न राज्यों की कला एवं संस्कृति को करीब से समझा। प्रतिभागियों को पॉटरी, सिक्की ग्रास क्राफ्ट एवं पेंटिंग सहित विभिन्न…
