मावली में 36 नामांकन खारिज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 1 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे नगर निकाय चुनावों के तहत मंगलवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। इसमें मावली में 36 नामांकन खारिज हुए।
रिटर्निंग अधिकारी मावली रमेश सीरवी पुनाड़िया ने बताया कि कुल प्राप्त 108 आवेदनों में से जांच के बाद 36 फॉर्म खारिज कर दिए गए हैं, इनमें से 35 नामांकन राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों के रूप में जमा हुए थे, लेकिन आवश्यक प्रपत्र क एवं ख जमा नहीं होने से उन्हें निरस्त किया गया। वहीं एक नामांकन पत्र उम्मीदीवार की आयु 21 वर्ष पूर्ण नहीं होने के कारण निरस्त हुआ। इसके अलावा संवीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद वार्ड नंबर 7 से उम्मीदवार मंगल सिंह चुण्डावत ने अपना नाम वापस ले लिया है। वर्तमान में 71 उम्मीदवारों के 72 आवेदन वैध पाए गए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!