भाजपा की सूची में बड़े नाम सामर-सिंघवी, चंडालिया-भट्ट को मौका, कई नए चेहरों पर दांव
उदयपुर के 80 वार्डों में भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, नामांकन के बाद जारी हुई सूची; कटारिया के दामाद के भाइयों समेत पूर्व जिलाध्यक्षों के परिवारों को भी टिकट उदयपुर, 31 अगस्त: नगर निगम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन उदयपुर की सियासत में उस समय हलचल बढ़ गई, जब भाजपा ने 80 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी की। हालांकि पार्टी ने प्रत्याशियों से पहले ही नामांकन दाखिल करवा दिए थे और सूची सोमवार शाम करीब 4 बजे जारी की गई। भाजपा ने इस बार वरिष्ठ नेताओं के साथ कई नए और युवा चेहरों पर भी दांव खेला है।…
