उदयपुर। श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांग्रेस, नई दिल्ली की कार्यकारिणी में उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश चौरड़िया को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन ने राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अमित राय के साथ परामर्श के बाद यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
चौरड़िया वर्तमान में श्रीसंघ भगवान एवं श्री जैन श्वेतांबर सुपार्श्वनाथ मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट, भुवाणा ‘जीरावाला’ के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। धर्म, समाज और संगठन के प्रति उनकी सक्रिय कार्यशैली एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दायित्व दिया गया है।
उनकी नियुक्ति पर जैन समाज के पदाधिकारियों, श्रावक-श्राविकाओं एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी। समाजजनों ने विश्वास जताया कि चौरड़िया अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दिनेश चौरड़िया को जैन कांग्रेस का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया
