उदयपुर। शहर से सटे लकडवास गांव में रात में खेत की रखवाली करने गए किसान की खेत पर संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। सवेरे वह खेत पर मृत हालत में मिला। पुलिस के अनुसार भेरुलाल पुत्र जगन्नाथ डांगी निवासी लकडवास ने दी रिपोर्ट में बताया कि कुकाराम डागी रात में जंंगली सुअर, रोजडे की रखवाली के लिए खेत पर गया था जो सुबह खेत पर मृत अवस्था में पाया। पुलिस संदिग्ध मौत मानते हुए मामले में जांच कर रही है।
चारा काटते सांप के डंसने से महिला की मौत
उदयपुर। जिले के टीडी क्षेत्र में खेत पर चारा काटते समय अचानक सांप के काटने से महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अशोक कुमार पुत्र नाथूलाल मीणा निवासी पडूणा फला आरावेला टीडी ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी माता बदकी देवी शाम को छह सात बजे खेत पर मवेशियों के लिए चारा काट रही थी इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। उसे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जहरीले जानवर के काटने से विवाहिता की मौत
उदयपुर। जिले के घासा थानांतर्गत राती तलाई खान गांव में खेत पर चारा काटते समय जहरीले जानवर द्वारा काटने से विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दिनेश पुत्र जगरुप भील निवासी राती तलाई खाम की मादडी घासा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी रुपा बाई अपने खेत में चारा लेेने गई थी जहां जहरीले जानवर के काटने पर उसे चिकित्सालय लेकर गए जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
सूने मकान से नगदी व जेवरात चोरी
उदयपुर। शहर के सूरजपोल थानांतर्गत स्वराजनगर में एक सूने मकान से अज्ञात चोर ताला तोडकर अंदर से नगदी व जेवरात चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार शांताबाई पत्नी मदनलाल साहू निवासी स्वराजनगर गली नंबर 11 ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर पहुंची तो मकान पर लगाया हुआ ताला दूसरा लगा मिला। शंका होने पर उस ताले को तोडकर अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ पडा था। कोई अज्ञात चोर घर में से रुपए व जेवरात चुरा ले गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
आयड सुथारवाडा से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के आयड स्थित सुथारवाडा से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सनाराम पुत्र होमाराम गरासिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि आयड सुथारवाडा से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया।
मोटरसाइकिल की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
उदयपुर। शहर के भोईयों की पचोली क्षेत्र में मोटरसाइकिल की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। पुलिस के अनुसार देवीलाल पुत्र नाथूलाल भोई निवासी भोईयों की पचोली ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि मोटरसाइकिल चालक द्वारा तेज गति, गफलत व लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार उसके मौसाजी रामचंद्र पुत्र किशोर घायल हो गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
वृद्धा की भूमि फर्जी दस्तावेजो ंसे हडपी
उदयपुर। शहर के शोभागपुरा स्थित शिव कालोनी में 81 वर्षीय वृद्धा की भूमि फर्जी दस्तावेजों व कूटरचित हस्ताक्षर कर हडपने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता 81 वर्षीय जमना देवी लौहार पत्नी स्वर्गीय छोगालाल लोहार निवासी शिव कॉलोनी शोभागपुरा ने जोहरा बेगम, सलमा अख्तर, तरन्नम अफसर, सुहैल अख्तर निवासी देवाली फतहपुरा विद्याभवन के पीछे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके साथ षडयंत्रपूर्वक उसकी कृषि भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एवं कूटरचित हस्ताक्षर कर उसकी भूमि हडपने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
फर्जी इकरारनामा तैयार कर हडपे रुपए
उदयपुर। शहर के सुखेर थानांतर्ग अधेड को धोखे में रखकर फर्जी इकरार नामा तैयार उसके रुपए हडपने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार भेरुलाल पुत्र दल्ला डांगी निवासी देवरा की मगरी भुवाणा ने नारायण सिंह, दुर्गादेवी पत्नी नारायणसिंह निवासी सिल्वर रेजीडेंसी कविता, हीरालाल नावेडिया पुत्र गेहरीलाल निवासी महावीर कॉलोनी बेदला रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसको धोखे में रख फर्जी इकरार नामा तैयार कर रुपए हडपने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
युवती के साथ दुष्कर्म
उदयपुर। शहर के शोभागपुरा क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने बाबूलाल नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें शोभागपुरा में आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। दुष्कर्म की घटना एक जनवरी 2023 की बताई जा रही है।
विद्युत ट्रांसफार्मरों में छेद कर आॅयल चुरा ले गए बदमाश
उदयपुर। जिले के फतहनगर के मन्नाखेडा गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के छेद कर अज्ञात बदमाश आॅयल चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार विनोद पुत्र गेहरी निवासी मन्नाखेडा फतहनगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि मन्नाखेडा गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मरों में छेद करके आॅयल निकाल कर चुरा ले गए। पुलिस मामले में चोरों का पता लगा रही है।
शराबी कार चालक ने सोए हुए लोगों को कुचला, महिला की मौत, दो घायल
उदयपुर। जिले के खेरोदा थानांतर्गत भटेवर क्षेत्र की जयराम कॉलोनी में शराब नशे में बेकाबू कार चालक ने सोए हुए लोगों को कचल डाला। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो कों चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार राहुल पुत्र देवीलाल गाडिया लौहार निवासी जयराम कॉलोनी भटेवर ने विजय सिंह पुत्र लालसिंह शक्तावत निवासी ब्राह्मणों की तलाई बग्गड खेरोदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया कि आरोपी द्वारा शराब क ेनशे में लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए चबूतरी पर सोई हुई श्यामुबाई को कुचलते हुए पास के झोपडे को टककर मारी जिससे झोपडे में सो रहे देवीलाल व कंचन बाई के शरीर पर गंभीर चोटे आई। घायलों को महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान श्यामुबाई ने दम तोड दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घायल देवीलाल व कंचन बाई का उपचार जारी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पाटिया से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। जिले के पाटिया थानांतर्गत् अज्ञात बदमाश द्वारा एक मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार कपिल पुत्र इन्द्रलाल लौहार निवासी पाटिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी मोटरसाइकिल पाटिया से अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस चोर और चुराई गई मोटरसाइकिल का पता लगाने में जुटी है।
सरकारी राशन गेहूं की हेराफेरी कर किया गबन
उदयपुर। जिले के देबारी व लकडवास क्षेत्र में सरकारी राशन गेहूं की हेराफेरी कर गबन करने के संबंध में उपभोक्ता लेम्पस व्यवस्थापकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार रसद विभाग गिर्वा की प्रवर्तन अधिकारी निशा मून्दडा पत्नी लक्ष्मीकांत मुन्दडा निवासी सर्वऋतु विलास ने उपभोक्ता लेम्पस देबारी के व्यवस्थापक मांगीलाल व्यास एवं व्यवस्था लेम्पस लकडवास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी मांगीलाल व्यास द्वारा सरकारी राशन गेहूं की हेराफेरी कर गबन करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
ईलाज के दौरान युवक की मौत, मामला दर्ज कराया
उदयपुर। शहर के रामपुरा क्षेत्र में बीमार चल रहे युवकी एमबी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो जाने पर परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार विजय सिंह पुत्र मोहनसिंह चौहान निवासी केसर फार्म हाउस रामपुरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई युवराज सिंह 37 कुछ समय से बीमार चल रहा था जिसे इलाज के अरावली हॉस्पिटल लेकर गए जहां से उसे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहां पर ईलाज के दौरान विजय सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
