सेवा शिविरों से आमजन को राहत, समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान
ग्रामीण सेवा शिविर - 2026 हाथों हाथ मिले पट्टे, ई-धरती पोर्टल, नामान्तरण, खातों का शुद्धिकरण सहित विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान उदयपुर, 17 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी पहल के तहत जिले में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रहे हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में सेवा शिविरों का सफल संचालन किया जा रहा है, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को उपखण्ड़ क्षेत्र मावली के…
