पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने निकाली संभाग स्तरीय आक्रोश रैली

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर में पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ की ओर से मंगलवार को आक्रोश रैली व आमसभा का आयोजन संभाग अध्यक्ष जितेंद्र मेहता की अध्यक्षता में किया गया। संघ का मुख्य उद्देश्य नियमितीकरण को लेकर महारैली  वह आम सभा का नेतृत्व दिनेश सिंह बुटडेचा जिला अध्यक्ष ने किया जिसमें उदयपुर संभाग से समस्त जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष एवं विद्यालय सहायक पंचायत शिक्षक भाइयों बहनों का स्वागत किया गया एवं नियमितीकरण के लिए इस रैली का हिस्सा बनकर आगे की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने की अपील की। रैली से पूर्व टाउन हॉल गार्डन में आम सभा आयोजित कर रैली बापू बाजार से होते हुए दिल्ली गेट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उसके पश्चात कोट चौराहे से होते हुए रैली जिला कलेक्टर महोदय के यहां समाप्त की गई बाद में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इसके बाद प्रदेश महामंत्री एवं चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष संपत जाट ने सभी को विधायकों के घेराव एवं प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। राजसमंद जिला अध्यक्ष राकेश पालीवाल ने राजसमंद में बहुत जल्द उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के आने पर उनके समक्ष अपनी नियतिकरण की मांग पुरजोर तरीके से रखने को कही। संभाग अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने सभी आए हुए शिक्षा विभाग में कार्य सुविधा करने से अपील की आगे की लड़ाई के लिए आप प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए तैयार रहे बहुत जल्द सभी संभाग के आंदोलन होने के पश्चात जयपुर में मानसून सत्र में आंदोलन किया जाएगा। रैली में बडी संख्या में शिक्षा विभाग के समस्त संविदा कर्मी शामिल हुए जिसमें प्रदेश से नरेंद्र चौधरी बारां रामजीत पटेल करौली खेमंत गिठाला जयपुर सावल सिंह राठौड़ बाड़मेर संभाग मीडिया प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल उदयपुर जिला संयोजक तिलकेश आमेटा मंजू खटीक अनीता श्रीमाली घनश्याम सिंह शंकर सिंह रेखा सुखवाल रानू मेहता घनश्याम लबाना दिनेश परीक सहित हजारों साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संभाग संयोजक निरंजन श्रीमाली ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!