तीन दिवसीय मामा अमान फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
मेवाड़ की 27 टीमें ले रही है भाग उदयपुर 28 मार्च / भूपाल नोबल्स संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मामा अमान फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के महाराणा प्रताप खेल मैदान पर हुआ। आयोजन अध्यक्ष प्रो. रेणू राठौड ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्ड विजेता अशोक कुमार ध्यानचंद, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ संयुक्त मंत्री राजेंद्र सिंह ताणा, वित्त मंत्री शक्ति सिंह कारोही ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया। यह प्रतियोगिता परंपरानुसार अनवरत आयोजित हो रही है तथा यह मेवाड़ की सबसे पुरानी प्रतियोगिताओं में से एक है। प्रतियोगिता में मेवाड़…
