गुरु सम्मान की मिसाल के साथ गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, भारत विकास परिषद का प्रेरक आयोजन
उदयपुर। भारत विकास परिषद मेवाड़ द्वारा परिषद के संस्थापक डॉ. सूरजप्रकाश की जयंती से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत संत टेरेसा विद्यादीप सीनियर सेकंडरी विद्यालय में श्नशा मुक्ति संकल्प अभियानश् एवं श्गुरु वंदन-छात्र अभिनंदनश् कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने एक ओर युवाओं को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया तो दूसरी ओर गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्यों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। परिषद के पदाधिकारियों ने विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपरणा, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह…
